Tony Kakkar Birthday: टोनी कक्कड़ ने परिवार और दोस्तों संग सेलिब्रेट किया जन्मदिन, बहन नेहा कक्कड़ ने लिखा प्यार भरा नोट
सिंगर टोनी कक्कड़ ने अपने पूरे परिवार और दोस्तों संग मिलकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस दौरान बहन नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह और परिवार के सभी लोग भी साथ में काफी एंजॉय करते हुए हुए दिखाई दिए। नेहा कक्कड़ ने इस सेलिब्रेशन वीडियो को अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है।
विस्तार
टोनी कक्कड़ को उनके धमाकेदार गानों के लिए जाना जाता है। पार्टियों में उनके गाने धूम मचा देते हैं। उन्होंने अपनी बहन नेहा कक्कड़ के साथ भी कई गाने बनाए हैं, जो खूब हिट भी हुए हैं। बॉलीवुड के रॉकिंग सिंगर टोनी कक्कड़ आज 9 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए उन्होंने अपने पूरे परिवार और दोस्तों संग मिलकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस दौरान बहन नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह और परिवार के सभी लोग भी साथ में काफी एंजॉय करते हुए हुए दिखाई दिए। नेहा कक्कड़ ने इस सेलिब्रेशन वीडियो को अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है और साथ ही उन्होंने अपने भाई टोनी कक्कड़ को एक प्यार भरे नोट के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
नेहा कक्कड़ ने सेलिब्रेशन की वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो जिसके बिना मैं कुछ नहीं कर सकतr। वह पहले मेरे टीचर हैं और फिर कुछ और। हर मायने में सबसे अच्छा भाई! मेरे लिए वह एक लीजेंड है! लव यू भैयुउ! नेहा के इस नोट पर टोनी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कमेंट बॉक्स में लिखा, तूने मुझे स्पीचलेस कर दिया नेहू। थैंक्यू...।
वीडियो में देखा जा सकता है कि टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ समेत उनके परिवार के सारे सदस्य गार्डन एरिया में सेलिब्रेट करते दिखाई दे रहे हैं। टोनी ने अपने इंस्टाग्राम से भी कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह अपने माता पिता और बहन नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत संग मंदिर में हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए टोनी ने लिखा, ब्लेस्ड बर्थडे! फैंस भी टोनी कक्कड़ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आए।