{"_id":"596ee0e04f1c1b46768b4569","slug":"toilet-ek-prem-katha-leak-complaint-filed-with-crime-branch-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' लीक, क्राइम ब्रांच ने हाथ में लिया मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' लीक, क्राइम ब्रांच ने हाथ में लिया मामला
amarujala.com- Presented by: नेहा खत्री
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
अक्षय भूमि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाद और सिर्फ विवाद, अब तो अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' को सिर्फ इससे जुड़े विवादों के कारण जाना जा रहा है।
विज्ञापन
11 अगस्त को ये फिल्म रिलीज होगी। इस बार मामला है इस फिल्म के लीक होने का। खबर है कि फिल्म के प्रोड्यूसर नीरज पांडेय और प्रेरणा अरोड़ा ने फिल्म लीक होने की शिकायत क्राइम ब्रांच में की है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि लोखंडवाला के एक जिम ट्रेनर के पास पूरी फिल्म पेन ड्राइव में है। जिम ट्रेनर से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।
कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने रेमो डिसूजा ने नीरज और प्रेरणा को फिल्म के लीक होने की सूचना दी थी जिसके बाद ही दोनों ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस ने अब इस मामले को पूरी तरह अपने हाथ में ले लिया है। अब उनकी कोशिश होगी कि फिल्म की और कोई कॉपी न बांटी जाएं।
एंटी पाइरेसी स्क्वैड को भी जानकारी देकर आदेश दे दिए गए हैं ताकि फिल्म की कॉपी मार्केट तक ना पहुंचे।