{"_id":"598b18d34f1c1b783e8b461e","slug":"toilet-ek-prem-katha-film-actor-akshay-kumar-shared-a-video-on-twitter-with-manish-paul","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' को कुछ इस तरह मिला बॉलीवुड का साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' को कुछ इस तरह मिला बॉलीवुड का साथ
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 09 Aug 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
टॉयलेट एक प्रेम कथा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के रिलीज होने में सिर्फ दो ही दिन बचे हैं और वो इस फिल्म का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। अक्षय की इस फिल्म को सिनेमा जगत का भी साथ मिल रहा है और आए दिन कोई न कोई उनकी फिल्म को प्रमोट करते हुए नजर आ रहा है।
अक्षय ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मनीष पॉल उनकी फिल्म को प्रमोट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस 25 सेकेंड के वीडियो में मनीष लोगों से खुले में शौच न करने की अपील कर रहे हैं साथ ही फिल्म को थियेटर में देखने की अपील भी कर रहे हैं।
वहीं अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए अक्षय कुमार चीन-भारत सीमा सुरक्षा बल के मुख्यालय भी गए। अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा, ‘आज सुबह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों से मिलना काफी अच्छा रहा। उनके जोश व समर्पण भाव के प्रति मेरे मन में गहरा सम्मान है।’
विज्ञापन
खिलाड़ी कुमार ने इसी साल केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मिलकर ऑनलाइन सरकारी पोर्टल ‘भारत के वीर’ लांच किया था। इसमें कोई भी व्यक्ति केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के शहीद जवानों के परिजन को सहायता राशि दान कर सकता है।
आपको बता दें अक्षय की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Bilkul join us in making India open defecation free 🙏🏻 https://t.co/YvxzzY0zTB
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 9, 2017