{"_id":"3080e9712da7515477797e7e0861ac21","slug":"to-be-part-of-grand-masti-was-not-easy-for-any-actor-vivek-oberoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शर्म से टेबल के नीचे छिपने का हुआ मन'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'शर्म से टेबल के नीचे छिपने का हुआ मन'
हरि मृदुल
Updated Wed, 28 Aug 2013 06:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोल्ड विषयों पर तो बोल्ड फिल्में बन ही रही हैं, कॉमेडी के मामले में भी अब दुस्साहसी कदम उठने लगे हैं। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ग्रांड मस्ती के बारे में यही बात कही जा सकती है। यह फिल्म न सिर्फ एडल्ट थीम पर बनी है, बल्कि इसके हर सीन में द्विअर्थी डायलॉग्स भरे पड़े हैं। लेकिन विवेक ओबेरॉय का दावा है कि यह फिल्म दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देगी।
विज्ञापन
ग्रांड मस्ती में विवेक मीत नाम के एक ऐसे युवक की भूमिका में हैं, जो अपनी बीवी की अपने प्रति बेरुखी से परेशान है। उसकी समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर बीवी उसका ध्यान क्यों नहीं रखती है? इसी उलझन में वह कई गड़बडिय़ां कर देता है।
विज्ञापन
विवेक का कहना है कि ग्रांड मस्ती के बारे में कहना है कि भले ही यह वयस्कों की फिल्म है, लेकिन है बहुत मजेदार। यह अपने टाइटल को पूरी तरह जस्टीफाई करती है।
विज्ञापन
वह कहते हैं कि इस तरह की फिल्मों का अब एक नया जॉनर बन चुका है। इंद्र कुमार की फिल्म मस्ती से ही इसकी शुरूआत हुई थी। इसके बाद दूसरे निर्माताओं ने क्या कूल हैं हम, क्या सुपर कूल हैं हम या डेल्ही वैली जैसी एडल्ट कॉमेडी फिल्मों का निर्माण किया।
विवेक बताते हैं, जब उन्हें इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई गई, तो वे समझ ही नहीं पाए कि इंद्र कुमार को क्या जवाब दें? मन हुआ कि किसी टेबल के नीचे छिप जाएं। विवेक बताते हैं, मैंने इंद्र कुमार से सवाल के जवाब में उन्हें सवाल किया कि उनके अलावा इस फिल्म में अन्य कौन हीरो काम कर रहे हैं?
तो उन्होंने बताया कि रितेश और आफताब फिल्म साइन कर चुके हैं। इसके बाद ही मैंने फिल्म साइन कर ली और सबसे सॉफ्ट किरदार अपने लिए चुना। विवेक आगे बताते हैं कि दरअसल यह फिल्म सारे ही एक्टरों के लिए कंफर्ट जोन से बाहर की थी।
समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर ऐसी फिल्म में हीरोइनें कैसे काम कर पाएंगी? लेकिन धीरे धीरे अहसास हो गया कि अपनी प्रस्तुति में यह फूहड़ नहीं होगी। एडल्ट सिचुएशन इस तरह से ट्रीट की जाएंगी कि अश्लील न लगें।
विवेक का कहना है कि दर्शक बदल चुके हैं। भले ही यह एक एडल्ट मूवी है, लेकिन इसे जरूर अवश्य पसंद किया जाएगा। इसे ग्रांड सक्सेस जरूर मिलेगी।