फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Titli and Mukti bhavan fame actor Lalit Bahl passed away due to covid 19 complications

दुखदः तितली और मुक्ति भवन के अभिनेता ललित बहल का कोरोना के चलते निधन

Fri, 23 Apr 2021 11:26 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 23 Apr 2021 11:26 PM IST
सार

  • तितली और मुक्ति जैसे फिल्मो के अभिनेता ललित बहल का निधन
  • हृदय संबंधी बीमारी के बाद कोरोना की जटिलताओं के चलते हुआ निधन
  •  टीवी शो ‘अफसाने’ से की थी करियर की शुरुआत

विज्ञापन
Titli and Mukti bhavan fame actor Lalit Bahl passed away due to covid 19 complications
ललित बहल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में कोरोना का कहर जारी है और आए दिन लोग इसका शिकार हो रहे हैं। मनोरंजन जगत से भी लगभग हर दिन किसी सितारे के निधन की खबर सामने आ रही है। हाल ही में अनुभवी अभिनेता और निर्माता ललित बहल की कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण मौत हो गयी। उनके बेटे निर्देशक कानु बहल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


बहल ने ‘तितली’ और ‘मुक्ति भवन’ जैसी फिल्मों में काम किया है। 71 वर्षीय अभिनेता के पिछले सप्ताह कोविड-19 से पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी और उनका अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने वहीं अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


कानु ने बताया, ‘‘शुक्रवार की दोपहर उनका निधन हो गया। उन्हें पहले से हृदय संबंधी समस्या थी और कोविड भी था, इस कारण उनकी तबियत बिगड़ गयी। उनके फेंफड़ों में संक्रमण था, जो बाद में बिगड़ गया। उनकी पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उनकी सेहत और ज्यादा बिगड़ गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंग मंच के प्रतिष्ठित कलाकार ललित ने दूरदर्शन की टेलीफिल्मों ‘तपिश’, ‘आतिश’, ‘सुनहरी जिल्द’ के निर्देशन-निर्माण के साथ और टीवी शो ‘अफसाने’ के अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू किया।हाल के वर्षों में 2014 में उन्होंने अपने बेटे के निर्देशन में बने ड्रामा ‘तितली’, ‘मुक्ति भवन’, अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘मेड इन हैवेन’ और ‘जजमेंटल है क्या’ में काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed