{"_id":"6495bc35be29cbf16d006323","slug":"tiku-weds-sheru-star-avneet-kaur-praise-on-kangana-ranaut-reveals-what-she-admires-the-most-about-actress-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Avneet Kaur: कंगना की 'तीखी जुबान' से हो गया अवनीत को प्यार? बोलीं- उनकी यह खूबी मुझे सबसे ज्यादा पसंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Avneet Kaur: कंगना की 'तीखी जुबान' से हो गया अवनीत को प्यार? बोलीं- उनकी यह खूबी मुझे सबसे ज्यादा पसंद
Fri, 23 Jun 2023 09:17 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 23 Jun 2023 09:17 PM IST
सार
बेशक कंगना की 'तीखी' जुबान उन्हें कई बार परेशानी में डाल देती है, लेकिन अवनीत कौर को उनकी यही खूबी सबसे ज्यादा भायी है। अवनीत ने इसी चीज को लेकर कंगना की खूब तारीफ की है।
विज्ञापन
अवनीत कौर-कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेत्री अवनीत कौर अपनी फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' को लेकर सुर्खियों में हैं। आज यह फिल्म रिलीज हो गई है। अवनीत इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आई हैं। बता दें कि इस फिल्म को कंगना रणौत ने प्रोड्यूस किया है। हाल ही में अवनीत ने कंगना की दिल खोलकर तारीफ की है। साथ ही यह भी बताया कि वह एक्ट्रेस की किस खूबी को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं।
विज्ञापन
बोलीं- 'मैं बहुत नर्वस थी'
अवनीत कौर ने कंगना रणौत के साथ अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया और बताया कि वह इस दौरान पंगा गर्ल से बेहद प्रभावित हुईं। अवनीत ने बताया कि इस दौरान वह काफी नर्वस थीं, लेकिन कंगना ने उन्हें सहज महसूस कराया। अवनीत ने कंगना से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया और कहा कि कंगना सबकुछ दिल से कहती हैं।
विज्ञापन
Filmy Wrap: 'टाइगर 3' के लिए डबिंग कर रहे सलमान और नोरा का इंटरनेशनल म्यूजिक वीडियो रिलीज, पढ़ें फिल्मी खबरें
विज्ञापन
खुद को समझती हैं खुशकिस्मत
बेशक कंगना की 'तीखी' जुबान उन्हें कई बार परेशानी में डाल देती है, लेकिन अवनीत कौर को उनकी यही खूबी सबसे ज्यादा भायी है। अवनीत ने इसी चीज को लेकर कंगना की खूब तारीफ की है। इतना ही नहीं, अवनीत ने यह भी कहा कि जिंदगी में कंगना का साथ पाकर वह खुद को खुशकिस्मत समझती हैं। कंगना के विनम्र स्वभाव के बारे में बात करते हुए अवनीत ने कहा कि वह बहुत प्यारी इंसान हैं। अवनीत के मुताबिक कंगना ने बहुत गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और उन्हें परिवार के सदस्य जैसा अहसास कराया।
Anil Kapoor: अनिल कपूर के हिंदी सिनेमा में 40 वर्ष पूरे, एक्टर ने वो सात दिन की क्लिप साझा कर लिखा इमोशनल नोट
इस ओटीटी पर हुई है रिलीज
वहीं कंगना रणौत भी एक बातचीत के दौरान अवनीत के हुनर की तारीफ करती नजर आईं। उन्होंने कहा, 'बेशक, मैं अवनीत के साथ फिर से काम करना चाहूंगी। हालांकि, मैंने उनके साथ किसी तरह का तीन-फिल्मों वाला करार नहीं किया है, जैसा कि इंडस्ट्री में किसी भी नए स्टार के साथ यह सामान्य बात है।' कंगना का कहना है कि वह किसी की जिंदगी पर कंट्रोल नहीं रखना चाहती हैं न ही यह चाहती हैं कि कोई उनके सामने झुके। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं इसे रोकना चाहती हूं क्योंकि इन सभी तरीकों ने इंडस्ट्री को नेगेटिव जगह बना दिया है।' बात 'टीकू वेड्स शेरू' की करें तो यह आज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है।
Golmaal 5: रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 5' में नजर आएंगे शरमन जोशी? एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा