फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiktok Superstar Faisal Shaik To Feature In T Series New Music Video Bewafai

एक और म्यूजिक वीडियो रिलीज करने के लिए तैयार टी सीरीज, अब 'बेवफाई' का शिकार होगा यह मशहूर कलाकार

Sat, 18 Apr 2020 10:32 AM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Sat, 18 Apr 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
Tiktok Superstar Faisal Shaik To Feature In T Series New Music Video Bewafai
'बेवफाई' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारतीय रैपर यो यो हनी सिंह के 'मॉस्को माशूका' के बाद म्यूजिक कंपनी टी सीरीज अब एक और म्यूजिक वीडियो 'बेवफाई' रिलीज करने जा रही है जिसमें टिक टॉक स्टार फैजल शेख मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।  टिक टॉक पर मिस्टर फैजू के नाम से प्रसिद्ध हो चुके कलाकार फैजल के साथ इस वीडियो में मुस्कान सेठी और आदिल खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन


इस वीडियो की शूटिंग मेघालय की राजधानी शिलांग के कई अलग-अलग हिस्सों पर की गई है। वीडियो के बारे में अपना अनुभव साझा करते हुए कलाकार फैजल कहते हैं, 'यह मेरे लिए एक दम नया काम था जो कि मुझे मेरी सहजता से परे भी लगा। इस गीत के निर्देशक आशीष पांडा हर वक्त मेरा उत्साहवर्धन करने में लगे रहते थे। यह मुझे बिल्कुल ऐसा लग रहा था जैसे मैं किसी फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं। क्योंकि इस गीत की जो कहानी है वह बहुत ही गंभीर है। शूटिंग के दौरान हमें थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था क्योंकि हर एक सीन को शूट करने के लिए हमें बहुत दूरियां तय करनी पड़ रही थीं। मुझे एक शानदार मौका देने के लिए मैं टी सीरीज का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।'
विज्ञापन


बता दें कि नेहा कक्कड़ के गाए टी सीरीज के ही म्यूजिक वीडियो 'याद पिया की आने लगी' में दिव्या खोसला कुमार के साथ फैजल को गेस्ट अपीयरेंस में देखा जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed