{"_id":"5de0fbc38ebc3e54cb575aa7","slug":"tik-tok-star-priya-gupta-threatening-to-commit-suicide-after-fake-inappropriate-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tik Tok स्टार प्रिया गुप्ता ने कही आत्महत्या की बात, वायरल हो रहे फर्जी अश्लील वीडियो से हैं परेशान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tik Tok स्टार प्रिया गुप्ता ने कही आत्महत्या की बात, वायरल हो रहे फर्जी अश्लील वीडियो से हैं परेशान
Fri, 29 Nov 2019 05:13 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 29 Nov 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
Tik Tok logo
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थानी डांसर और टिक टॉक स्टार प्रिया गुप्ता ने अपने नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक फर्जी अश्लील वीडियो के खिलाफ आत्महत्या करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि अगर वायरल वीडियो को सोशल मीडिया से नहीं हटाया गया और अपराधी की पहचान कर उसे गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह आत्महत्या कर लेंगी। इस मामले में उन्होंने जल्द से जल्द पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार बीते सोमवार की शाम को सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो सामने आया और देखते ही देखते वह वायरल हो गया। इसके बाद पूरे राजस्थान में सोना बाबू के नाम से मशहूर प्रिया गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फर्जी वीडियो साझा किया। जिसमें उन्होंने कहा कि वायरल हो रहा अश्लील वीडियो पूरी तरह से फर्जी है अगर अपराधी पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो वह आत्महत्या कर लेंगी।
विज्ञापन
प्रिया गुप्ता ने कहा- सिर्फ मैं ही नहीं हर कोई जानता है कि वीडियो में दिखाने वाली लड़की मैं नहीं हूं। जो लोग मुझे जानते हैं वह मुझसे कह रहे हैं कि कोई आपको बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। वीडियो के जरिए प्रिया गुप्ता ने ये भी कहा है कि उन्हें ठीक से नींद नहीं आ रही है क्योंकि इस मामले का आरोपी अभी तक पकड़ा नहीं गया है। उन्होंने भावुक होकर ये भी कहा कि अपनी जीविका चलाने के लिए वीडियोज बनाती हैं और डांस करती हैं।
विज्ञापन
वीडियों में प्रिया गुप्ता ने कहा- आज ये मेरे साथ हुआ है, बाद में कल को किसी ओर महिला के साथ भी हो सकता है। मेरा आप से और पुलिस से अनुरोध है कि अपराधी को जल्द से जल्द ढूंढने में मदद करें।
पढ़ें: फैन ने भूमि पेडनेकर के सामने रखा शादी का प्रस्ताव, ये जवाब देकर अभिनेत्री ने लूट ली वाहवाही