फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tigmanshu Dhulia Misses His Friend Irrfan Khan On Friendship Day says He used to catch my mistakes at once

Tigmanshu Dhulia: दोस्त इरफान खान को याद कर भावुक हुए तिग्मांशु, बोले- अब मेरा कोई दोस्त नहीं

Sun, 06 Aug 2023 02:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 06 Aug 2023 02:40 PM IST
सार

तिग्मांशु धूलिया हाल ही में अपने दिवंगत दोस्त इरफान खान को याद करते नजर आए। उन्होंने कहा कि इरफान उनके इकलौते दोस्त थे।

विज्ञापन
Tigmanshu Dhulia Misses His Friend Irrfan Khan On Friendship Day says He used to catch my mistakes at once
इरफान खान-तिग्मांशु धूलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज हर तरफ फ्रेंडशिप डे की चर्चा है। लोग अपने जिगरी दोस्तों के साथ इस खास दिन का जश्न मना रहे हैं। आखिर दोस्ती रिश्ता ही ऐसा है। आज के खास मौके पर निर्माता-निर्देशक और एक्टर तिग्मांशु धूलिया को भी अपने दोस्त की याद सता रही है, जो अब इस दुनिया में नहीं। तिग्मांशु का साथ छोड़कर जाने वाला उनका दोस्त कोई और नहीं, बल्कि दिवंगत एक्टर इरफान खान हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान तिग्मांशु ने कहा कि इरफान उनके इकलौते दोस्त थे।

विज्ञापन


एनएसडी में सीनियर थे इरफान
दिवंगत एक्टर इरफान खान ने 'पान सिंह तोमर' और 'हासिल' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया। इरफान नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में तिग्मांशु के सीनियर थे। दोनों के बीच काफी तगड़ी बॉन्डिंग थी। तिग्मांशु का कहना है, 'अपनी जोड़ी बस बन गई और हम अपनी निजी और प्रोफेशन जिंदगी में साथ-साथ आगे बढ़े'।
विज्ञापन

Gadar 2: फिल्म के प्रमोशन के लिए आज गाजियाबाद पहुंचेंगे सनी देओल और अमीषा, गाना भी किया जाएगा लॉन्च
विज्ञापन
विज्ञापन


इरफान के लिए कही यह बात
तिग्मांशु ने कहा, 'मेरा भी कोई दोस्त अब बचा नहीं है। वह इकलौता ऐसा दोस्त था जो मेरी सारी गलतियों और कमजोरियों को जानता था। मेरे सारे प्लस और माइनस पॉइंट उसे पता थे। उसके सामने मैं वैसे ही रहता था, जैसा मैं हूं। अब जब वो मेरा साथ छोड़ गया तो अब वह उम्र नहीं है, जब नए दोस्त बनें'। तिग्मांशु ने कहा कि इरफान के अंदर वह खूबी थी कि वह उन्हें पूरी तरह समझते थे। 
Gadar 2: फिल्म की रिलीज से पहले वाघा बॉर्डर पहुंचे सनी देओल और अमीषा, 'उड़जा काले कावां' पर किया डांस

तुरंत पकड़ लेते थे गलती
एक्टर ने कहा, 'इरफान मेरी गलतियां पकड़ लेता था। उसके सामने मैं कुछ लंबी लंबी हांक नहीं पाता था। लेकिन, अब अपनी कमजोरियों को छुपाता ही रहूंगा, क्योंकि मैं अब किसी और के साथ इन्हें शेयर नहीं कर सकता हूं।' बता दें कि अप्रैल 2020 में इरफान खान इस दुनिया को अलविदा कह गए। न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से दो साल जंग लड़ने के बाद एक्टर ने मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली थी।
Suniel Shetty: सुनील शेट्टी को क्यों आई सुशांत सिंह राजपूत की याद? दिवंगत एक्टर को लेकर कह दी यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed