फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tigmanshu Dhulia and Arjun Kapoor Film Sultana Daku

'तेवर' के ठंडे पड़ने पर गर्मी भरेगी 'डाकू सुल्ताना'

Mon, 19 Jan 2015 03:50 PM IST
Updated Mon, 19 Jan 2015 03:50 PM IST
विज्ञापन
Tigmanshu Dhulia and Arjun Kapoor Film Sultana Daku

फिल्म तेवर के टिकट खिड़की पर नाकाम होने के बाद बोनी कपूर और अर्जुन कपूर निराश हैं। लेकिन जल्दी ही वे इस निराशा से उबर कर नई फिल्म ‘डाकू सुल्ताना’ शुरू करना चाहते हैं। चर्चा है कि इस फिल्म से तेवर के निर्देशक अमित शर्मा को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

विज्ञापन


उनकी जगह निर्देशक तिग्मांशु धूलिया को इस फिल्म के निर्देशन की बागडोर सौंपने की खबर है। तिग्मांशु ही इस प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। तिग्मांशु के अनुसार, ‘फिल्म के लिए मेरी इरोज समेत कुछ अन्य लोगों से बात चल रही है। यह हॉलीवुड की इंडियाना जोंस और रॉबिन हुड की कहानियों की तर्ज पर तैयार होगी। मेरी कहानी सुल्ताना डाकू पर लिखे एक उपन्यास पर आधारित है।’

विज्ञापन

बोनी कपूर को चुनना होगा श्रीदेवी या अर्जुन कपूर

Tigmanshu Dhulia and Arjun Kapoor Film Sultana Daku

अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर अपनी पत्नी श्रीदेवी के लिए फिल्म प्रोड्यूस करने की बात कह चुके थे। अतः उनके लिए मुश्किल खड़ी हो गई है कि पत्नी का करिअर संभालें या बेटे की डूबती नैया को बचाने की कोशिश करें। इन दोनों के बाद आने वाले दो साल में बोनी-श्रीदेवी की बड़ी बेटी की लॉन्चिंग की तैयारियों की भी चर्चा है। बोनी किस-किस का करिअर देखेंगे!

वास्तव में तेवर को मिला ठंडा रेस्पॉन्स अर्जुन कपूर के लिए बड़ी चिंता का विषय है। खबर है कि बोनी कपूर और 'इरोज' अर्जुन को लेकर ‘डाकू सुल्ताना’ तो बनाने जा रहे हैं। अर्जुन की फिल्म ने पहले हफ्ते में बमुश्किल 33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

फिल्म 'तेवर' के बॉक्स ऑफिस्‍ा पर ठंडे पड़े तेवर

Tigmanshu Dhulia and Arjun Kapoor Film Sultana Daku

उत्तर प्रदेश सरकार से यह टैक्स फ्री नहीं हुई होती तो इसकी हालत और खस्ता रहती। आगरा-मथुरा की कहानी होने के बावजूद उत्तर प्रदेश में फिल्म औसत कमाई वाली साबित हुई। फिल्म उत्तर भारतीय दर्शकों के मनोरंजन का मसाला थी, परंतु वहीं इसे सही ढंग से प्रमोट नहीं किया गया।

मल्टीप्लेक्स के दर्शकों ने फिल्म को बुरी तरह से नकारा और सिंगल स्क्रीन थियेटरों में जहां कमाई हो सकती थी, वहां बोनी और वितरक इरोज की मार्केटिंग और प्रमोशन करने टीम फिल्म को समझदारी से प्रमोट करने से चूक गई। उल्लेखनीय है कि भारी-भरकम प्रमोशन के बावजूद यह फिल्म पूरे देश में पहले दिन मात्र 6.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग पा सकी थी। फिर हीरोइन सोनाक्षी के द्वारा भी प्रमोशन में सहयोग न करने की खबरें आते रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed