Tiger vs Pathaan: 'टाइगर वर्सेज पठान' की शूटिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कहां से शुरू होगी कहानी?
'टाइगर वर्सेज पठान' की शूटिंग पर बड़ा अपडेट सामने आया है। ताजा रिपोर्ट ने शाहरुख खान और सलमान खान के फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।
विस्तार
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के साथ रिकॉर्ड तोड़ने के बाद, निर्माता आदित्य चोपड़ा फैंस को एक और बड़ा तोहफा देने की तैयारी में हैं। आदित्य यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वह शाहरुख और सलमान खान की फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' के साथ फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरे। फैंस ने बड़े पर्दे पर दो सुपरस्टार दोस्तों, सलमान और शाहरुख के पुनर्मिलन का जश्न मनाया, और वे हर अपडेट पर कड़ी नजर रख रहे हैं। वहीं, अब 'टाइगर वर्सेस पठान' के प्री-प्रोडक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जिसे जानकर फैंस का उत्साह और ज्यादा बढ़ गया है।
'टाइगर वर्सेज पठान' की शूटिंग पर बड़ा अपडेट
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'टाइगर वर्सेज पठान' का प्री-प्रोडक्शन अक्टूबर महीने में शुरू होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से कहा गया है, 'सिद्धार्थ आनंद फाइटर की शूटिंग जल्द पूरी करने वाले हैं। उनके पास शूट करने के लिए केवल एक गाना बचा है। इसे अगले महीने एक अंतरराष्ट्रीय स्थान पर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्माया जाएगा, इसके बाद यूनिट कुछ महत्वपूर्ण वीएफएक्स शॉट्स की शूटिंग करेगी। उसके बाद, यह फाइटर पर रैप होगा।'
Gadar 2: सनी देओल की ‘गदर 2’ का शॉटगन कनेक्शन, जूनियर ने जताई 400 करोड़ के पार जाने की ऐसी खुशी
सिद्धार्थ आनंद ने शुरू की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि निर्माता आदित्य उस समय का उपयोग अपनी जासूसी थ्रिलर के लिए तकनीकी टीमों को लॉक करने में करेंगे। वहीं, 'टाइगर वर्सेस पठान' की शूटिंग को लेकर सूत्र ने कहा, 'अगर चीजें योजना के मुताबिक हुईं, तो शूटिंग फरवरी से मई तक चलेगी, इसके कुछ हिस्सों को मुंबई के स्टूडियो में विशाल सेट पर शूट किया जाएगा। सिद्धार्थ जाहिर तौर पर शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं।'
Pradeep Rawat: बड़े पर्दे पर लौट रहा गजनी धर्मात्मा, हिंदी सिनेमा में हथौड़ा लाने वाले की लंबे समय बाद वापसी
शाहरुख-सलमान की जोड़ी मचाएगी धमाल
दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान की 'पठान' और सलमान खान की 'टाइगर' के बीच एक नाटकीय टकराव सीन दिखाया जाएगा, जो 'टाइगर वर्सेस पठान' का सार बनेगा। सूत्र के अनुसार, शाहरुख खान और सलमान खान पहले शेड्यूल के लिए पहले ही तारीखें दे चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'टाइगर वर्सेस पठान' का बजट 300 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। शाहरुख खान और सलमान खान इससे पहले 'करण अर्जुन' (1995) से इतिहास रच चुके हैं। उन्होंने 'कुछ कुछ होता है' (1998) और 'हम तुम्हारे हैं सनम' (2002) में भी स्क्रीन स्पेस साझा किया था।