फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   tiger vs pathaan know about shahrukh khan salman khan spy film budget

Tiger Vs Pathaan: हैरान कर देगा 'टाइगर वर्सेज पठान' का बजट, करोड़ों नहीं अरबों रुपये होंगे खर्च

Sun, 09 Apr 2023 06:20 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 09 Apr 2023 06:20 PM IST
सार

पठान के क्रेज को देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि टाइगर वर्सेज पठान भी इसी तरीके से काफी बड़ी फिल्म बनकर उभर सकती है। टाइगर वर्सेज पठान के नाम से ही यह बात साफ हो रही है कि इस फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान एक दूसरे के खिलाफ जंग लड़ते नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
tiger vs pathaan know about shahrukh khan salman khan spy film budget
टाइगर वर्सेज पठान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने देश ही नहीं विदेशों में भी झंडे गाड़ दिए थे। सिनेमाघरों में इस फिल्म ने धमाकेदार कमाई की है। इस फिल्म ने दर्शकों को सिनेमाघरों में आने के लिए मजबूर कर दिया था। पठान की जबरदस्त सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इस फिल्म के बाद टाइगर वर्सेज पठान का एलान किया है। इस फिल्म में शाहरुख और सलमान खान नजर आने वाले हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस फिल्म का बजट कितना होगा। 

विज्ञापन

टाइगर वर्सेज पठान 
पठान के क्रेज को देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि टाइगर वर्सेज पठान भी इसी तरीके से काफी बड़ी फिल्म बनकर उभर सकती है। टाइगर वर्सेज पठान के नाम से ही यह बात साफ हो रही है कि इस फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान एक दूसरे के खिलाफ जंग लड़ते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का भी निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करने वाले हैं। 

इसे भी पढ़ें- Rahul Raj: 'विकास गुप्ता ने मेरा करियर बर्बाद किया', प्रत्युषा की मौत के सात साल बाद छलका राहुल राज का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन

कितना है बजट
इस फिल्म के बजट की बात करें तो खबरों के अनुसार इस फिल्म का बजट 200 से 250 करोड़ के बीच रखा गया था। लेकिन अब इस फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये रखा गया है। हालांकि अभी इस बजट में दोनों सितारों की फीस शामिल नहीं है। वहीं पठान की बात करें तो इस फिल्म ने विदेशों में भी जबरदस्त कमाई की है।

विज्ञापन

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जवान में नयनतारा के साथ नजर आने वाले हैं वहीं इस फिल्म में दीपिका कैमियो रोल करती दिखेंगी। इसके अलावा वह डंकी को लेकर भी चर्चा में बने हैं। वहीं सलमान खान की बात करें तो उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान ईद के दिन रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed