'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का मोशन पोस्टर रिलीज, तीनों लीड स्टार का दिखा बिंदास लुक
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापनA post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on
फिल्म का यह नया मोशन पोस्टर देखने के बाद टाइगर श्रॉफ के फैंस के बीच फिल्म को देखने की एक्सइटमेंट बढ़ जाएगी। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' यह मोशन पोस्टर टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फिल्म के तीनों लीड स्टार पोस्टर में बेहद बिंदास अंदाज में नजर आ रहे हैं।
A post shared by TARA💫 (@tarasutaria__) on
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' टाइगर श्रॉफ को छोड़कर बाकी दोनों एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म है। यह फिल्म साल 2012 में आई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की फ्रेंचाइजी है। इस फिल्म को पुनीत मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिल्म में वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा कैमियो करेंगे। हालांकि इस बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। पता हो कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से वरुण धवन ,सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
A post shared by Ananya 👩🏻🎓💫 (@ananyapanday) on