फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiger Shroff sang the first song for AR Rahman Miss Hairan in his upcoming film heropanti

Heropanti 2: टाइगर श्रॉफ ने गाया एआर रहमान के लिए गाना, 'मिस हैरान' सुनकर चौंक जाएंगे आप

Fri, 08 Apr 2022 09:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 08 Apr 2022 09:50 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के सबसे मेहनती कलाकारों में होती है। चाहे वो डांसिंग हो या फिर एक्शन टाइगर हर फिल्म में टाइगर अपना सौ प्रतिशत देने की कोशिश करते हैं। फैंस को भी टाइगर का यह अंदाज काफी पसंद आता है।

विज्ञापन
Tiger Shroff sang the first song for AR Rahman Miss Hairan in his upcoming film heropanti
हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के सबसे मेहनती कलाकारों में होती है। चाहे वह डांसिंग हो या फिर एक्शन, टाइगर हर फिल्म में अपना सौ प्रतिशत देने की कोशिश करते हैं। फैंस को भी टाइगर का यह अंदाज काफी पसंद आता है। इन सब के बीच एक और टैलेंट है जो अब टाइगर ने दुनिया के सामने पेश किया है। टाइगर ने अब फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग भी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि टाइगर ने फिल्मों में गाने की शुरुआत देश के सबसे मशहूर संगीतकार ए आर रहमान के साथ की है। हाल ही में फिल्म हीरोपंती 2 का नया गाना 'मिस हैरान' रिलीज हुआ है।

विज्ञापन

इस गाने में टाइगर अपनी आवाज और डांस का जादू बिखेरते नजर आ रहे हैं। गाने में टाइगर तारा सुतारिया संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। एआर रहमान के संगीत से सजा यह गाना लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है। यह पहला मौका नहीं है जब टाइगर ने कोई गाना गया है। इससे पहले टाइगर ने पिछले साल 15 अगस्त के मौके पर अपना पहला सॉन्ग रिलीज किया था। इस गाने को फैंस ने काफी पसंद किया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by T-Series (@tseries.official)

विज्ञापन
विज्ञापन

Tiger Shroff sang the first song for AR Rahman Miss Hairan in his upcoming film heropanti
हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि टाइगर जल्द ही फिल्म हीरोपंती 2 में दमदार एक्शन करते नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके अपोजिट तारा सुतारिया दिखेंगी। इससे पहले दोनों 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में नजर आ चुके हैं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई थी। हीरोपंती 2 को ईद के मौके पर 29 अप्रैल को रिलीज किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। इससे पहले वह बागी 3 का भी निर्देशन कर चुके हैं। यह फिल्म कोरोना महामारी से पहले बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed