फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiger Shroff Janhvi Kapoor will work in Karan Johar film Deadly Varun Dhawan in talks to play villain role

Deadly: करण जौहर की अगली फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ जमेगी जान्हवी कपूर की जोड़ी, वरुण बनेंगे खलनायक?

Sat, 06 Jan 2024 05:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 06 Jan 2024 05:02 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जान्हवी कपूर और टाइगर श्रॉफ जल्द ही 'डेडली' नाम की फिल्म में साथ काम करते दिखेंगे। इस फिल्म के लिए वरुण धवन से भी बातचीत जारी है।

विज्ञापन
Tiger Shroff Janhvi Kapoor will work in Karan Johar film Deadly Varun Dhawan in talks to play villain role
टाइगर श्रॉफ-जान्हवी कपूर-वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करण जौहर एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम 'डेडली' बताया जा रहा है। इसकी पटकथा अनुराग कश्यप लिखेंगे और निर्देशन  राज मेहता करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के जरिए एक नए यूनिवर्स की शुरुआत होगी। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म के जरिए पहली बार जान्हवी कपूर और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी पर्दे पर जमेगी। इतना ही नहीं, फिल्म के लिए वरुण धवन से भी बातचीत की जा रही है।

विज्ञापन

Raid 2: अजय देवगन ने शुरू की 'रेड 2' की शूटिंग, निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख से भी उठाया पर्दा
विज्ञापन


एक नई यूनिवर्स से कराएंगे रूबरू
लेट्ससिनेमा की रिपोर्ट के मुताबिक जान्हवी कपूर और टाइगर श्रॉफ जल्द ही 'डेडली' नाम की फिल्म में साथ काम करते दिखेंगे। इस फिल्म के लिए वरुण धवन से भी बातचीत जारी है। वरुण इस फिल्म में खलनायक की भूमिका में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म के जरिए असैसिन सिनेमेटिक यूनिवर्स (Assassin Cinematic Universe) की शुरुआत करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi: स्वस्ति मेहुल का 'मेरे राम आएंगे...' सुन भक्तिमय हुए पीएम मोदी, लोगों से की भजन सुनने की अपील


इन फिल्मों में नजर आएंगी जान्हवी
जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास कई फिल्में हैं। इसमें 'मिस्टर एंड मिसेज माही', 'देवरा' और 'उलझ' शामिल हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि जान्हवी कपूर, करण जौहर की 'दुल्हनिया 3' में आलिया भट्ट की जगह नजर आएंगी। हालांकि, इन खबरों पर शुक्रवार को करण जौहर ने प्रतिक्रिया देते हुए इन्हें खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल अटकलों पर यकीन न करें। कोई भी जानकारी हमारी तरफ से खुद साझा की जाएगी।


इन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं राज
'डेडली' फिल्म के निर्देशन की कमान राज मेहता ने संभाली है। इससे पहले राज 'गुड न्यूज' और 'जुग जुगजीयो' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इस फिल्म में पहली टाइगर और जान्हवी पहली बार साथ में धमाल मचाएंगे। देखना दिलचस्प होगा कि नई यूनिवर्स और बिल्कुल फ्रेश जोड़ी के साथ करण जौहर इस बार दर्शकों के बीच क्या खास पेश करते हैं!
Celebs: फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद दमदार वापसी नहीं कर पाए ये बड़े सितारे, कुछ हुए गायब तो कोई कर रहा संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed