फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiger Shroff announce his new action film project Ganapath to be directed by Vikas Bahl

आने वाले साल में एक्शन पैक्ड रहेगा टाइगर श्रॉफ का शेड्यूल, इस नई फिल्म की तैयारियां शुरू

Thu, 05 Nov 2020 06:02 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 05 Nov 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff announce his new action film project Ganapath to be directed by Vikas Bahl
गणपत - फोटो : Instagram

युवा अभिनेता टाइगर श्रॉफ की पिछले कुछ समय से चर्चाओं में चल रही फिल्म 'गणपत' की निर्माताओं ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है। इस फिल्म का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले होगा जबकि फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' बनाने वाले विकास बहल को। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार के दिन निर्माताओं ने फिल्म 'गणपत' का एक मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया जिसमें टाइगर की आवाज में एक संवाद भी शामिल है। वह संवाद है, 'जब अपन डरता है ना तब अपन बहुत मारता है'। फिल्म की घोषणा के मौके पर टाइगर ने कहा, 'मैंने अब तक जितनी फिल्में की हैं, उन सब में यह फिल्म बहुत अलग है। क्योंकि, इस फिल्म में मेरा किरदार बिल्कुल नया है।  इस फिल्म की पटकथा मुझे काफी अच्छी लगी। अब मैं इस काम को करने के लिए बहुत बेकरार हूं।'

विज्ञापन

 निर्माताओं ने बताया है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल के मध्य से शुरू होगी। जिस तरह टाइगर की 'बागी' फ्रेंचाइजी चल रही है और जिस तरह वह अपनी 'हीरोपंती' फ्रेंचाइजी पर भी काम कर रहे हैं, बिल्कुल उसी तर्ज पर टाइगर की फिल्म 'गणपत' भी एक फ्रेंचाइजी के रूप में ही आगे बढ़ेगी। इस किरदार को भली-भांति निभाने के लिए टाइगर ने तैयारियां तो अभी से शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tiger Shroff announce his new action film project Ganapath to be directed by Vikas Bahl
टाइगर श्रॉफ - फोटो : instagram/tigerjackieshroff

हिंदी फिल्मों के अभिनेताओं में टाइगर की गिनती सबसे व्यस्त कलाकारों में होती है। 'गणपत' की शूटिंग तो टाइगर बाद में शुरू करेंगे, उससे पहले उनके पास अपनी फिल्म 'हीरोपंती 2' भी मौजूद है। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान करेंगे और साजिद नाडियाडवाला इसके निर्माता हैं। 'गणपत' के लिए की गई तैयारी टाइगर के लिए 'हीरोपंती 2' में भी काम आ सकती है। क्योंकि, ये दोनों ही एक्शन फिल्में हैं। लेकिन, दोनों ही फिल्मों में टाइगर का रूप थोड़ा अलग है। फिल्म 'गणपत' में टाइगर थोड़े वास्तविक दिखेंगे, जबकि 'हीरोपंती 2' में वह हीरोपंती ही करने वाले हैं।

टाइगर की फिल्मोग्राफी में एक फिल्म 'रैंबो' भी जुड़ी हुई है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन करेंगे। इतनी जल्दी तारीखें जुटाना तो मुश्किल होगा इसलिए टाइगर 'हीरोपंती 2' खत्म करने के बाद 'गणपत' शुरू करेंगे। और 'गणपत' खत्म होते ही टाइगर की फिल्म 'रैंबो' की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। इस हिसाब से 'रैंबो' की शूटिंग अगले साल के अंत में ही शुरू हो सकती है। इस तरह देखा जाए तो टाइगर का फिल्मी शेड्यूल पूरा एक्शन पैक्ड है।

13 साल बाद रिलीज होने जा रही कपिल शर्मा की ये डेब्यू फिल्म, हरमन के साथ नाना पाटेकर का दमदार किरदार


View this post on Instagram

Jab apan sab saath aata hain na toh bahut dhamaal machata hain! Presenting @tigerjackieshroff as #Ganapath - get ready for more action, thrill and entertainment. Super excited!!!!! #VikasBahl #VashuBhagnani @deepshikhadeshmukh @pooja_ent

A post shared by JACKKY BHAGNANI (@jackkybhagnani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed