फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiger Nageswara Rao Trailer Ravi Teja is a man on a mission in film Nupur Sanon anupam kher also in lead

Tiger Nageswara Rao: रवि तेजा की 'टाइगर नागेश्वर राव' का धांसू ट्रेलर जारी, पैसा वसूल एक्शन ने बढ़ाया उत्साह

Tue, 03 Oct 2023 06:45 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 03 Oct 2023 06:45 PM IST
सार

रवि तेजा की पैन इंडिया फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' का धांसू ट्रेलर जारी हो गया है। पैसा वसूल एक्शन और जबर्दस्त डायलॉग्स ने फिल्म के लिए फैंस का उत्साह और ज्यादा बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Tiger Nageswara Rao Trailer Ravi Teja is a man on a mission in film Nupur Sanon anupam kher also in lead
टाइगर नागेश्वर राव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मास महाराजा के नाम से मशहूर रवि तेजा वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' की रिलीज को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसी कड़ी में फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने इसका धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया है। 1970 के दशक के बैकग्राउंड पर आधारित यह फिल्म कुख्यात डाकू टाइगर नागेश्वर राव के जीवन पर प्रकाश डालता है, जिसने अपनी आपराधिक गतिविधियों से पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।

विज्ञापन


'टाइगर नागेश्वर राव' का दमदार ट्रेलर जारी
'टाइगर नागेश्वर राव' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट फन रिपब्लिक मॉल में रखा गया था, जिसमें रवि तेजा और नुपूर सेनन शामिल हुए थे। ट्रेलर की बात करें तो, इसकी शुरुआत गुंटूर रेलवे स्टेशन के एक दृश्य से होती है, जहां बोली चल रही है। इस दिलचस्प बैकग्राउंड के बीच, एक आवाज गूंजती है, जिसमें दावा किया जाता है कि चोरी के लिए अकेले साहस पर्याप्त नहीं है, बुद्धि एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।'
विज्ञापन


रवि तेजा के धाकड़ अंदाज ने जीते दिल
'टाइगर नागेश्वर राव' के ट्रेलर से साफ हो रहा है कि फिल्म में एक पुलिसवाला है, जो नागेश्वर राव को खत्म कर देना चाहता है। स्टुअर्टपुरम नागेश्वर राव की कहानी उसकी गिरफ्तारी के साथ समाप्त हुई, मगर टाइगर नागेश्वर राव की कहानी वहीं से शुरू होती है। आगे चलकर टाइगर नागेश्वर का खूनी शिकार होता है, जो एक राष्ट्रीय खतरा बनकर उभरता है। मुख्य भूमिका रवि तेजा अपने बेहतरीन अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं, नुपूर सेनन और गायत्री भारद्वाज भी अपने किरदार में खूब जच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'टाइगर नागेश्वर राव' की रिलीज डेट
ढाई मिनट के ट्रेलर में टाइगर नागेश्वर राव के जीवन के महत्वपूर्ण लम्हों को दर्शाया गया है, जो इसे काफी ज्यादा आकर्षक बनाता है। वहीं, फिल्म में अनुपम खेर, मुरली शर्मा, हरीश पेराड़ी,  नासिर और रेनु देसाई भी अपने दमदार किरदारों से इसमें जान डालते देखे गए हैं। वामसी के निर्देशन में बनी फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' 20 अक्तूबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मूवी एक पैन इंडिया रिलीज होगी, जिसे तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: 'थलाइवर 170' में हुई अमिताभ बच्चन की एंट्री, 32 साल बाद धमाल मचाएंगे बिग बी-रजनीकांत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed