फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   tiger 3 star Salman Khan Send Malaika Arora Special Gift For Christmas 2023 actress share post on social media

Malaika Arora: सलमान खान ने मलाइका अरोड़ा को भेजा स्पेशल क्रिसमस गिफ्ट, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर दिखाई झलक

Sun, 24 Dec 2023 03:12 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sun, 24 Dec 2023 03:12 PM IST
विज्ञापन
tiger 3 star Salman Khan Send Malaika Arora Special Gift For Christmas 2023 actress share post on social media
सलमान खान, मलाइका अरोड़ा - फोटो : social media
इन दिनों हर तरफ क्रिसमस की धूम देखने को मिल रही है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे भी क्रिसमस पर एक दूसरे को गिफ्ट्स भेजकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, हाल ही में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने बताया कि क्रिसमस पर सलमान खान ने उन्हें उपहार दिया है। अभिनेत्री की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो साझा कर दिखाई झलक
मलाइका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में मलाइका ने सलमान द्वारा दिए गिफ्ट बॉक्स की झलक दिखाई, जिसमें चॉकलेट, एक सांता टोपी और कई चीजें थीं। सलमान और उनकी टीम ने गिफ्ट के साथ एक प्यारा सा नोट भी भेजा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Nimrat Kaur: 'एनिमल' का रिव्यू देने से क्यों कतरा रही थीं निमरत कौर? अभिनेत्री ने किया वजह का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

 

क्रिसमस की दी शुभकामनाएं
सलमान के नोट में लिखा, 'आपको प्यार और उत्साह से भरे क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं। आपकी अटूट मित्रता और समर्थन के लिए हमारी तरफ से छोटा सा उपहार। उम्मीद है कि यह आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगा, जैसे आपकी उपस्थिति हमारे चेहरे को रोशन करती है।' मलाइका ने पोस्ट को साझा करते हुए क्रिसमस पर सलमान द्वारा दिए उपहार के लिए धन्यवाद कहा है।

अर्जुन को डेट कर रही हैं मलाइका
बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने वर्ष 1998 में अरबाज खान से शादी की थी, लेकिन दोनों सितारों ने मार्च 2016 में अलग होने की घोषणा की और मई 2017 में आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया था। उनका एक बेटा है जिसका नाम अरहान है। इन दिनों मलाइका, अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। मलाइका और अर्जुन आए दिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों स्टार्स जल्द की शादी करने की तैयार में हैं।

यह भी पढ़ें: Sunny Deol: सनी देओल ने शाहरुख-आमिर और सलमान के साथ अपने रिश्ते पर की बात, बताया- तीनों के साथ कैसा है समीकरण
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed