फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiger 3 Salman Khan Believes Indian Cricket team will win World cup Finals 2023 Read Details

Salman Khan: सलमान खान को भारत के वर्ल्ड कप जीतने का है पूरा भरोसा, कार्यक्रम में टीम इंडिया के लिए कही यह बात

Sat, 18 Nov 2023 11:34 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 18 Nov 2023 11:34 AM IST
सार

सलमान की कही इस बात पर उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बता दें कि अभिनेता की फिल्म 'टाइगर 3' दिवाली पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 300 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश कर लिया है।

विज्ञापन
Tiger 3 Salman Khan Believes Indian Cricket team will win World cup Finals 2023 Read Details
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टाइगर 3 की वजह से लगातार सुर्खियां बटोर रहे सुपरस्टार सलमान खान ने भरोसा जताया कि टीम इंडिया रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले विश्व कप खिताबी मुकाबले में जीत हासिल करेगी। मुंबई में 'टाइगर 3' के एक फैन इवेंट में सलमान ने क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान फिल्म की रिलीज का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "हर गेम इंडिया ने जीता है और इस दौरान हम टाइगर लेकर आए हैं, तो जो हमारे कलेक्शन हैं वो बहुत अच्छे हैं। इंडिया अब (वर्ल्ड कप) जीत जाएगी और उसके बाद आप सब वापस थिएटर्स में...।''

विज्ञापन

Box Office Report: छह दिनों में 200 करोड़ी हुई टाइगर 3, दर्शकों का दिल जीतने में पास हुई 12वीं फेल

विज्ञापन

वर्ल्डवाइड 300 करोड़ की हुई कमाई

सलमान की कही इस बात पर उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बता दें कि अभिनेता की फिल्म 'टाइगर 3' दिवाली पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 300 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश कर लिया है। इसमें कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में हैं। भारत के मैच की बात करें तो टीम इंडिया रविवार को अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा ट्रॉफी के लिए भिड़ेगी। 

2003 वर्ल्ड कप फाइनल में हो चुकी है टक्कर

इससे पहले दोनों टीम 2003 विश्व कप फाइनल में एक दूसरे से टकरा चुकी हैं। 20 साल पहले हुए फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलियाई टीम से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, इस विश्व कप में भारत अभियान जारी रखते हुए खिताब पर कब्जा जमाने की कोशिश करेगा। इससे पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया था। मैच में भारत के लिए जीत के हीरो मोहम्मद शमी रहे जिन्होंने सात विकेट लिए। भारत ने विराट कोहली, श्रेयस अय्यर के शतकों और रोहित शर्मा, शुभमन गिल और केएल राहुल की बहुमूल्य पारियों की बदौलत एक ठोस स्कोर बनाया था।
Shah Rukh Khan: शाहरुख ने की डेविड बेकहम की जमकर तारीफ, फुलबॉलर के लिए सोशल मीडिया पर लिखी दिल छूने वाली बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed