फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: छह दिनों में 200 करोड़ी हुई टाइगर 3, दर्शकों का दिल जीतने में पास हुई 12वीं फेल

Sat, 18 Nov 2023 08:31 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 18 Nov 2023 08:31 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Report Friday Salman Khan tiger 3 entered 200 crore club 12th Fail Total earnings
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान की टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई कर रही है। हालांकि, यह फिल्म कलेक्शन के मामले में पठान, जवान और गदर 2 से काफी पीछे चल रही है। फिल्म में कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी लीड रोल में हैं। वहीं, शाहरुख भी इसमें कैमियो करते नजर आए हैं। इसके अलावा विधु विनोद चोपड़ा के निर्दशन में बनी 12वीं फेल लगातार मजबूती से टिकी हुई है। आइए जानते हैं कि कौन सी फिल्म ने शुक्रवार को कैसा कलेक्शन किया है।


Gulshan Devaiah: कौशल ओझा की 'लिटिल थॉमस' में अभिनय करेंगे गुलशन देवैया, अभिनेता ने फिल्म को लेकर साझा की खुशी

Box Office Collection Report Friday Salman Khan tiger 3 entered 200 crore club 12th Fail Total earnings
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान की टाइगर 3 लंबे समय से सुर्खियों में थी। फिल्म को लेकर निर्देशक मनीष शर्मा ने भी कई दावे किए थे। हालांकि,शाहरुख की पिछली दो फिल्में और गदर 2 की तुलना में यह फिल्म रेस में कहीं पीछे दिख रही है। इस फिल्म के पहले दो दिन के कलेक्शन शानदार रहे थे, लेकिन तीसरे दिन से फिल्म की कमाई के ग्राफ में गिरावट दिख रही है।

Box Office Collection Report Friday Salman Khan tiger 3 entered 200 crore club 12th Fail Total earnings
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले हफ्ते में फिल्म ने 187.65 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसमें सबसे ज्यादा फिल्म ने 183 करोड़ रुपये हिंदी भाषा में कमाए हैं। वहीं, फिल्म ने चार करोड़ दो लाख रुपये तेलुगु और  63 लाख तमिल भाषा में बिजनेस किया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक छठवें दिन फिल्म ने 13 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 200.65 करोड़ हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Friday Salman Khan tiger 3 entered 200 crore club 12th Fail Total earnings
12वीं फेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रही है। फिल्म को लोगों का अब तक भरपूर प्यार मिला है। यही वजह है कि कमाई के मामले में यह तेजस से काफी आगे निकल चुकी है। 

विज्ञापन
Box Office Collection Report Friday Salman Khan tiger 3 entered 200 crore club 12th Fail Total earnings
12वीं फेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तीसरे हफ्ते में फिल्म ने कुल आठ करोड़ 65 लाख का कलेक्शन किया था। वहीं, 22वें दिन फिल्म का कलेक्शन 95 लाख रहा है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 36.85 करोड़ पहुंच गई है। माना जा रहा है कि यह जल्द ही 40 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच जाएगी। फिल्म की कहानी के अलावा विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन और विक्रांत मैसी की अदाकारी की भी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।
Tiger 3: सलमान के कहने पर भी प्रशंसकों ने नहीं देखी टाइगर 3, भाईजान के जाते ही खाली हो गया जश्न के लिए भरा हॉल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed