{"_id":"a8925841cc4cebbf7d8fafd037f8677a","slug":"ticket-prices-for-dhoom-3-hiked","type":"story","status":"publish","title_hn":"'धूम 3' देखने के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'धूम 3' देखने के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे
अमर उजाला दिल्ली
Updated Thu, 28 Nov 2013 03:44 PM IST
विज्ञापन
जो दर्शक 'धूम 3' को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए एक बुरी खबर है। नई तकनीक की वजह से ऐसा होगा।
विज्ञापन
20 दिसंबर को रिलीज होने वाली आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म धूम 3 को देखना आसान नहीं होगा। खबर है कि इस फिल्म की टिकट दर बढ़ा दी जाएगी।
इसकी बड़ी वजह फिल्म की तकनीक है। यह भारत की पहली हिंदी फिल्म होगी जो आधुनिक तकनीक आई मैक्स फॉर्मेट में दिखेगी।
बड़े शहरों में धूम 3 की टिकट कम से कम 500 रुपयों की होगी। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा।
फिल्म के निर्माता यह मान रहे हैं कि आमिर की इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में बहुत बेचैनी है इसलिए वह आराम यह रकम चुका सकते हैं।
फिल्म के टिकट के दाम बढ़ने से यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में जल्द ही शामिल हो सकती है। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि यह फिल्म 300 करोड़ क्लब को छू सकती है।
विज्ञापन