{"_id":"12b161ff22e88bfa67e00a8da267247b","slug":"this-star-likes-three-khans-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड की खान तिकड़ी से प्रभावित हैं ये सितारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड की खान तिकड़ी से प्रभावित हैं ये सितारा
Updated Sun, 12 Jul 2015 03:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी उन भाग्यशाली कलाकारों में से हैं, जिन्हें फिल्म जगत की 'खान तिकड़ी' (शाहरुख, सलमान, आमिर) के साथ काम करने का मौका मिला है। नवाजुद्दीन का कहना है कि वह इन तीन अभिनेताओं से काफी प्रभावित हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, `कई चीजें हैं, जो हम आमिर, सलमान और शाहरुख से सीख सकते हैं। इतने सालों तक स्टारडम को बरकरार रखना बड़ी बात है। अभिनेता के नजरिये से न भी देखूं तब भी वे ऐसे लोग हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी में काफी कुछ हासिल किया है।`
विज्ञापन
नवाजुद्दीन ने कहा, `उनकी उपलब्धियां मुझे प्रेरणा देती हैं। उनकी अपनी एक अलग पहचान है और मजबूत पक्ष है।`
नवाजुद्दीन ईद पर आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान के साथ दिखाई देंगे।
उन्होंने फिल्म 'किक' में भी सलमान के साथ काम किया था। फिल्म 'तलाश' में वह आमिर खान के साथ काम कर चुके हैं और निर्देशक राहुल ढोलकिया की 'रईस' में शाहरुख के साथ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
सलमान के साथ नवाजुद्दीन की 'बजरंगी भाईजान' 17 जुलाई को सिनेमाघरों में आ रही है।
कबीर खान निर्देशित फिल्म में नवाजुद्दीन ने एक पाकिस्तानी पत्रकार की भूमिका निभाई है। यद्यपि यह फिल्म का गंभीर किरदार है, लेकिन नवाजुद्दीन की अदाकारी इसमें भी कहीं कहीं हास्य के पुट जोड़ती है।