फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   this friday, 'race 2' and 'aakash vani

इस शुक्रवार 'रेस 2' और 'आकाशवाणी' होंगी रिलीज

Thu, 24 Jan 2013 10:53 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 24 Jan 2013 10:53 AM IST
विज्ञापन
this friday, 'race 2' and 'aakash vani

बड़ी फिल्मों की रिलीज के लिहाज से यह शुक्रवार साल का पहला सबसे बड़ा शुक्रवार बनने वाला है। इस शुक्रवार यानी कि 25 जनवरी को अलग-अलग टेस्ट की तीन हिंदी फिल्में रिलीज हो रहीं हैं। मजे की बात यह है कि गणतंत्र दिवस की छुट्टी के ठीक एक दिन पहले पड़ने वाले इस शुक्रवार को पहले सिर्फ एक फिल्म रिलीज हो रही थी। बाकी की फिल्में टलते-टलते इस शुक्रवार तक पहुंची हैं।

विज्ञापन


रिलीज हो रही इन फिल्मों में सबसे बड़ी फिल्म 'रेस 2' है। अब्बास मस्तान निर्देशित यह फिल्म 'रेस' का सीक्वल है। यह फिल्म हिट रही थी। 'रेस 2' में सैफ अली खान के साथ जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, दीपिका पादुकोन, जैकलीन फर्नांडीज और अमीषा पटेल नजर आएंगी। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में दर्शकों को एक्शन के साथ रोमांस का तड़का भी मिलेगा।
विज्ञापन


25 जनवरी को रिलीज हो रही दूसरी फिल्म 'आकाशवाणी' है। इस फिल्म को पहले 18 जनवरी को 'इंकार' के साथ रिलीज होना था। तकनीकी वजहों से फिल्म की रिलीज एक सप्ताह के लिए टाल दी गयी थी। लव रंजन निर्देशित इस फिल्म में नुसरत भरूचा और कार्तिक तिवारी की मुख्य भूमिका है। यह दोनों पहले 'प्यार का पंचनामा' में दिख चुके हैँ। यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की थ्रीडी एनीमेशन फिल्म 'मैं कृष्णा हूं' भी इसी शुक्रवार को रिलीज होगी। इस फिल्म की खासियत कैटरीना कैफ और रितिक रोशन का इस फिल्म में दिखना है। इन दोनों के अलावा जूही चावला भी फिल्म में दिखेंगी। यह फिल्म लंबे समय से टलती आ रही है। कई शुक्रवार टलने के बाद यह अब 25 जनवरी को रिलीज होगी। अब देखना यह है कि फिल्मों की इस भीड़ के बीच दर्शक किस फिल्म को पसंद करते हैं।


कमल हसन की फिल्म 'विश्वरूपम' भी 25 जनवरी को रिलीज होनी थी। 23 जनवरी को तमिलनाडु सरकार ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। इसके पीछे राजनीतिक वजहें बताई गयी हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म से कथित तौर से मुस्लिम समुदाय के लोगों को चोट पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed