फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   this film break record of chennai express

ये फिल्म तोड़ेगी 'चेन्नई एक्सप्रेस' का रिकार्ड

Sun, 15 Sep 2013 07:47 AM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Sun, 15 Sep 2013 07:47 AM IST
विज्ञापन
this film break record of chennai express

शाहरुख खान की नई फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक नई फिल्म आने वाली है।

विज्ञापन


भले ही शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' का बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई वाला रिकॉर्ड एक झटके में तोड़ दिया हो, लेकिन इससे मि. परफेक्शनिस्ट को कोई दिक्कत नहीं है। उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी आगामी फिल्म 'धूम 3' चैन्नई एक्सप्रेस के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी और नए रिकॉर्ड बनाएगी।

आमिर के करीबी जनों का कहना है कि धूम 3 की बंपर सफलता के प्रति वे पूरी तरह आश्वस्त हैं। दिसंबर में रिलीज होने जा रही इस फिल्म में पहली बार वे खतरनाक किस्म के विलेन बने हैं। फिल्म में उनका ग्रे शेड है, लेकिन वे पारंपरिक किस्म के खलनायक कतई नहीं हैं। ऐसा विलेन दर्शक पहली बार परदे पर देखेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है, जिसमें आमिर खान एक बार फिर 'गजनी' जैसी सिक्स पैक बॉडी में दिखाई दे रहे हैं। यशराज बैनर का भी मानना है कि आमिर ने धूम 3 में अपने किरदार के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने किरदार को असरदार बनाने के लिए आमिर ने क्या-क्या जतन किए हैं, इसे फिलहाल वे अभी बताना नहीं चाह रहे हैं। सूत्रों की मानें, तो वे फिल्म की रिलीज के कुछ समय पहले बताएंगे कि उन्होंने अपने रोल के लिए कितने पापड़ बेले हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक आमिर ने अभी से धूम 3 के प्रमोशन की रणनीति पर विचार करना शुरू कर दिया है। हमेशा की तरह ही वे अपनी इस महत्वाकांक्षी फिल्म के प्रमोशन को यूनीक बनाना चाहते हैं।


गौर करनेवाली बात यह भी है कि पहली बार आमिर ने अपनी किसी फिल्म की सफलता के बारे में इतनी दृढ़ता से दावा किया है। आमिर के इस दावे को बॉलीवुड भी हल्के में नहीं ले रहा है। सलमान खान तक को भरोसा है कि वाकई आमिर की फिल्म पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है और सफलता का नया रिकॉर्ड बनाने की कूवत रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed