Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   this actor changes his marriage date to save people in kerala

केरल बाढ़: खुद की शादी टाल लोगों की मदद करने आगे आया ये एक्टर, रातभर मछुआरों संग पानी में रहा

Tue, 21 Aug 2018 07:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 21 Aug 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
this actor changes his marriage date to save people in kerala
tollywood

केरल में पिछले कई दिनों से बाढ़ के चलते हालात काफी नाजुक हो गए हैं। ऐसे में देशभर से लोग बाढ़ पीड़ितों की इस स्थिति में मदद करने को आगे रहे हैं। यहां तक कि बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड के स्टार्स भी केरल के लिए डोनेशन दे रहे हैं। ऐसे में एक एक्टर ने अपनी शादी टाल बाढ़ में फंसे लोगों को बचाना शुरू कर दिया है...

विज्ञापन


इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ऋचा चड्डा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। उन्होंने बाढ़ग्रस्त केरल को लेकर एक ट्वीट किया है जिसमें एक्टर ने केरल में लोगों की मदद के लिए अपनी शादी तक टाल दी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

this actor changes his marriage date to save people in kerala
Bollywood

उन्होंने ट्वीट किया 'वे अपने को-स्टार राजीव के इस जज्बे को सलाम करती हैं, राजीव तीन दिन पहले ही शादी करने वाले थे। लेकिन केरल के जर्जर हालात देख उन्होंने शादी टाल दी। एक्ट्रेस ऋचा चड्डा उनके साथ अपनी अगली फिल्म शकीला में नजर आने वाली हैं।



राजीव केरल में अपने घर नानूर पहुंचे और इस कठिन समय में लोगों की मदद करने में जुट गए। बता दें कि उन्होंने मछुआरों के एक समूह के साथ मिलकर रातभर लोगों की मदद करने का सराहनीय काम किया।  

केरल में बाढ़ से हालात बेहद बद्तर हो गए हैं। ऐसे में कई बॉलीवुड स्टार्स भी बाढ़ पीढ़ित लोगों की मदद करने को आगे आए। वहीं, साउथ एक्टर सिद्धार्थ ने केरल राज्य की मदद के लिए लोगों से #kerelaflooddonation चैलेंज को अपना कर बाढ़ से जूझ रहे लोगों की मदद करने की बड़ी अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed