फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   These Movies Releasing Today Including Jug Jugg Jeeyo Sherdil Hello Zindagi Gangster Gangaraju Vezham

Movies: आज पांच भाषाओं में रिलीज हुईं 11 फिल्में, सबसे दिलचस्प है 'चाेर बाजार' की कहानी

Fri, 24 Jun 2022 01:46 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 24 Jun 2022 01:46 PM IST
सार

आज पांच भाषाओं में 11 फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इसमें सबसे दिलचस्प फिल्म 'चोर बाजार' है, जिसमें आकाश पुरी को बिग बी अमिताभ बच्चन के एक बड़े प्रशंसक की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा है।

विज्ञापन
These Movies Releasing Today Including Jug Jugg Jeeyo Sherdil Hello Zindagi Gangster Gangaraju Vezham
जून फिल्म्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जून के आखिरी वीकएंड पर भी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। जी हां, यह वीकएंड एक्शन, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर होने वाला है, क्योंकि 24 जून को न केवल हिंदी में बल्कि तमिल, तेलुगू, मलयालम और अंग्रेजी भाषा में भी कई फिल्में रिलीज होने जा रहीं हैं। यहां देखिए पूरी लिस्ट-  
विज्ञापन

These Movies Releasing Today Including Jug Jugg Jeeyo Sherdil Hello Zindagi Gangster Gangaraju Vezham
मिनियंस: द राइज़ ऑफ़ ग्रू (2022) - फोटो : सोशल मीडिया

अंग्रेजी
मिनियंस: द राइज़ ऑफ़ ग्रू (2022)
1970 के दशक में, युवा ग्रू अपने नेता वाइल्ड नक्कल्स को बाहर करने के बाद, विशियस 6 नामक सुपरविलेन्स के एक ग्रुप में शामिल होने की कोशिश करता है। जब इंटरव्यू बिगड़ हो जाता है, तो ग्रू और उसके मिनियन भाग जाते हैं। बता दें कि मिनियंस: द राइज़ ऑफ़ ग्रू एक अमेरिकी कंप्यूटर-एनिमेटेड एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जो इल्यूमिनेशन द्वारा निर्मित और यूनिवर्सल पिक्चर्स द्वारा वितरित की गई है। यह स्पिन-ऑफ प्रीक्वल मिनियंस (2015) की अगली कड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

These Movies Releasing Today Including Jug Jugg Jeeyo Sherdil Hello Zindagi Gangster Gangaraju Vezham
जुग जुग जियो - फोटो : Instagram

हिंदी
जुग जुग जियो (2022)
जुगजुग जियो 2022 की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो राज मेहता द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस व वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित है। फिल्म में वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर, नीतू कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 24 जून 2022 को सिनेमाघरों से रिलीज हो गई है। JugJugg Jeeyo Review: शादियों को सफल बनाने की दिलचस्प कहानी, नीतू और अनिल कपूर की दमदार अदाकारी

शेरदिल (2022)
शेरदिल: द पीलीभीत सागा, श्रीजीत मुखर्जी द्वारा लिखित और निर्देशित हिंदी भाषा फिल्म है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, सयानी गुप्ता, आशिक निहोन और नीरज काबी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। Sherdil, The Pilibhit Saga Review: पंकज त्रिपाठी के तिलिस्म पर टिकी कमजोर फिल्म, निराश किया सृजित मुखर्जी ने

विज्ञापन

These Movies Releasing Today Including Jug Jugg Jeeyo Sherdil Hello Zindagi Gangster Gangaraju Vezham
हेलो जिंदगी - फोटो : सोशल मीडिया

गुजराती
हेलो जिंदगी (2022)
हैलो जिंदगी, एक गुजराती फिल्म है। इसका निर्देशन राजन राठौड़ ने किया है और इसमें विवेका पटेल, राजन राठौड़, जितेंद्र ठक्कर व निशा जानी मुख्य भूमिका में हैं। 

These Movies Releasing Today Including Jug Jugg Jeeyo Sherdil Hello Zindagi Gangster Gangaraju Vezham
चोर बाजार - फोटो : सोशल मीडिया

तेलुगू
गैंगस्टर गंगाराजू (2022)
अभिनेता लक्ष्य की फिल्म 'गैंगस्टर गंगाराजू' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ईशान सूर्या द्वारा निर्देशित यह फिल्म 'श्री तिरुमाला तिरुपति वेंकटेश्वर फिल्म्स' द्वारा प्रतिष्ठित रूप से निर्मित और 'चडलावडा ब्रदर्स' द्वारा प्रस्तुत की गई है। 

7 डेज़ 6 नाइट्स (2022)
7 डेज़ 6 नाइट्स एक तेलुगू फिल्म है। यह फ़िल्म एम.एस. राजू द्वारा निर्देशित है और इसमें सुमंत अश्विन, मेहर चहल, कृतिका शेट्टी और रोहन एम मुख्य भूमिका में हैं।

सॉफ्टवेयर ब्लूज़ (2022)
सॉफ्टवेयर ब्लूज़ एक तेलुगू फीचर फिल्म है, जिसमें श्रीराम निम्माला, भावना चौधरी और अन्य ने मुख्य भूमिका में मौजूद हैं। यह फिल्म उमा शंकर द्वारा निर्देशित और सिल्वर पिक्सेल मीडिया वर्क द्वारा निर्मित है।

चोर बाजार
चोर बाजार में आकाश पुरी और गहना सिप्पी मुख्य भूमिकाओं में हैं। चोर बाजार ने पहले ही निर्माताओं के प्रचार के साथ दर्शकों के बीच जबरदस्त दिलचस्पी पैदा कर दी है। अब, फिल्म के लिए प्रभास द्वारा किए गए पोस्ट ने दर्शकों में फिल्म के लिए उत्साह पैदा कर दी है। बता दें कि आकाश पुरी को फिल्म में बिग बी अमिताभ बच्चन के एक बड़े प्रशंसक की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म अमिताभ बच्चन पर एक गाना भी रखा गया है।

These Movies Releasing Today Including Jug Jugg Jeeyo Sherdil Hello Zindagi Gangster Gangaraju Vezham
वेज़म - फोटो : सोशल मीडिया

तमिल
वेज़म (2022)

वेज़म एक तमिल ड्रामा-रोमांस फिल्म है, जिसका निर्देशन संदीप श्याम ने किया है। फिल्म में अशोक सेलवन, जननी अय्यर और ईश्वर्या मेनन मुख्य भूमिका में हैं। केसेवन फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। झानू चंथर ने फिल्म के लिए संगीत दिया है।

इरविन निजल (2022)
इरविन निज़ल एक तमिल फिल्म है। यह फिल्म पार्थिबन राधाकृष्णन द्वारा निर्देशित है। इसमें पार्थिबन राधाकृष्णन, वरलक्ष्मी सरथकुमार और रोबो शंकर मुख्य किरदार में हैं।

These Movies Releasing Today Including Jug Jugg Jeeyo Sherdil Hello Zindagi Gangster Gangaraju Vezham
सयाना वार्थकल (2022) - फोटो : सोशल मीडिया

मलयालम
सयाना वार्थकल (2022)

सयाना वार्थकल एक मलयालम फिल्म है जिसमें ध्यान श्रीनिवासन और गोकुल सुरेश गोपी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह अरुण चंदू द्वारा निर्देशित एक ड्रामा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed