फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   These Bollywood actress fell in love with gym Trainner Ayra Khan Devoleena Bhattacharjee Susmita Sen

Bollywood Actress: जब कसरत करते हुए जिम ट्रेनर से लड़ गईं अभिनेत्रियों की आंखें, लिस्ट में आमिर की बेटी का नाम

Sat, 07 Jan 2023 11:36 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 07 Jan 2023 11:36 AM IST
विज्ञापन
These Bollywood actress fell in love with gym Trainner Ayra Khan Devoleena Bhattacharjee Susmita Sen
आयरा खान, देवोलीना भट्टाचार्य और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

प्यार... कब कहां और किस से हो जाए...कोई ठिकाना नहीं है। दिल कब किस पर आकर टिक जाए यह कोई नहीं कह सकता। ऐसा अक्सर ऐसा होता है हम अचानक किसी से मिलते हैं, बातों का सिलसिला शुरू होता है और फिर रुकने का नाम ही नहीं लेता। फिल्मी और टीवी की दुनिया में ऐसी बहुत सी जोडियां हैं जिनको एक साथ काम करते-करते प्यार हो गया और वह शादी के बंधन में बंध गए। आज वह साथ हैं और कुछ की राहें एक दूसरे से जुदा हो गयी है। वहीं कई जोड़ियां ऐसी भी हैं जिनको जिम में कसरत करते करते ही प्यार हो गया। जिन्होंने न उम्र देखी और न ही प्रोफेशन वो हमेशा के लिए अपने ट्रेनर के हो कर रह गए...आज हम कुछ ऐसी ही जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। पढ़िए...

विज्ञापन

These Bollywood actress fell in love with gym Trainner Ayra Khan Devoleena Bhattacharjee Susmita Sen
देवोलीना भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया

देवोलीना भट्टाचार्य 
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम टेलीविजन शो साथ निभाना साथिया फेम देवोलीना भट्टाचार्जी का आता है जिन्होंने अभी हालही में अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज  शेख से शादी रचाई। देवोलीना ने दिसंबर महीने में अचानक अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से शादी कर अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था। हालांकि लोग देवोलीना का उनके साथ सीरियल में काम कर रहे को एक्टर विशाल से अफेयर कि खबरों ने खूब रफ्तार पकड़ी थी। लेकिन देवोलीना ने धर्म के बंधन को तोड़ते हुए पाना दिल मुस्लिम जिम ट्रेनर को दे बैठी और दोनों ने शादी रचा ली। बता दें कि मुस्लिम लड़के से शादी करने पर देवोलीना बहुत ट्रोल हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

These Bollywood actress fell in love with gym Trainner Ayra Khan Devoleena Bhattacharjee Susmita Sen
आयरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

आयरा खान
आमिर खान की इकलौती बेटी आयरा खान और नूपुर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने 18 नवंबर को मुंबई में पूरे परिवार की मौजूदगी में एक दुसरे से सगाई कर ली। बता दें कि आयरा और नूपुर शिखरे की मुलाकात लॉकडाउन के दौरना हुई थी। उस समय आयरा डिप्रेशन से जूझ रही थी। उसी समय इन दोनों की मुलाकात हुई और दोनों में प्यार हो गया, दोनों एक दूसरे के साथ वक्त बिताने लगे और एक साथ रहने लगे थे। नूपुर शिखरे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के ट्रेनर हैं। तो वहीं नूपुर ने आमिर खान समेत कई बॉलीवुड स्टार्स को ट्रेन किया है। कोविड-19 के कारण देश भर में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान नूपुर इरा को फिटनेस ट्रेनिंग दे रहे थे। इसी दौरान, दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।

विज्ञापन

These Bollywood actress fell in love with gym Trainner Ayra Khan Devoleena Bhattacharjee Susmita Sen
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन
भारत की पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन का भी नाम इस लिस्ट में शुमार है जो अपना परफेक्ट फिगर बनाते बनाते अपना दिल गयम ट्रेनर को दे बैठी थी। बता दें कि रोहनम शॉल पेशे से मॉडल थे लेकिन अभिनेत्री सुष्मिता सेन के लिए वो जिम ट्रेनर थे। बता दें कि सुष्मिता के कई वीडियो जिम में एक्सरसाइज करते हुए रोहनम के साथ सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा चल नहीं पाया। तो वहीं बीते साल सुष्मिता का रोहनम से ब्रेकअप हो गया और रोहनम जो पहले सुष्मिता के साथ ही उनके घर में रह रहे थे वो ब्रेकअप के बाद घर छोड़कर चले गए थे।

यह भी पढ़ें:आंखें खोल देगा 'छतरीवाली' का ट्रेलर? गंभीर विषय पर चोट करती नजर आईं रकुल प्रीत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed