फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Title Track of rajkummar rao manushi chhillar movie Raaj Karega Maalik song trolled by users

Maalik: राजकुमार राव की मालिक का टाइटल सॉन्ग सुनकर यूजर्स को याद आई शाहिद कपूर की विवाह, जानिए क्या है वजह ?

Fri, 04 Jul 2025 06:10 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 04 Jul 2025 06:10 PM IST
सार

Maalik Title Song: राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की फिल्म 'मालिक' का टाइटल सॉन्ग 'राज करेगा मालिक' कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। इस गाने को यूजर्स फिल्म 'विवाह' के गाने से कंपेयर कर रहे हैं, जानिए क्यों...
 

विज्ञापन
The Title Track of rajkummar rao manushi chhillar movie Raaj Karega Maalik song trolled by users
फिल्म 'मालिक' - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

विस्तार

राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'मालिक' के निर्माताओं ने आज इसका टाइटल ट्रैक 'राज करेगा मालिक' रिलीज कर दिया गया है। इसके गाने को यूजर्स शाहिद कपूर की फिल्म 'विवाह' के एक गाने से कंपेयर कर रहे हैं, जानिए क्यों... 
विज्ञापन

 

'मालिक' का गाना
'मालिक' 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले आज निर्माताओं ने फिल्म का टाइटल ट्रैक 'राज करेगा मालिक' रिलीज कर दिया है। इस गाने में राजकुमार का स्वैग और मानुषी का जबरदस्त डांस फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। तो वहीं कुछ यूजर्स मालिक के गाने 'राज करेगा मालिक' को शाहिद कपूर की 'विवाह' के एक गाने से कंपेयर कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)


विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स के कमेंट्स
मालिक के गाने - राज करेगा मालिक को लेकर यूजर्स ने कई कमेंट कर अपनी राय पेश की है। एक यूजर ने लिखा, 'ये विवाह फिल्म का गाना क्यों लग रहा है', एक और यूजर ने लिखा, 'यह मलयालम फिल्म "मालिक" फहद फासिल की रीमेक लगती है', एक और यूजर ने लिखा, 'हमारी सदी में अभी बाकी है हफ्ते चार (विवाह) फिल्म का गाना जैसा साउंड कर रहा है', एक और यूजर ने लिखा, 'कॉपी किया हुआ संगीत और सस्ते गीत का चलन चल रहा है', एक और यूजर ने लिखा, 'पता नहीं क्यों, लेकिन शुरूआती शब्दों ने मेरे दिमाग में तुरंत एक गाना जगा दिया "हमारी शादी में अभी बाकी है हफ्ते चार', एक और यूजर ने लिखा, 'महिला की आवाज अभिनेत्री के लिए उपयुक्त नहीं है... बहुत बनावटी लगती है', एक और यूजर ने लिखा, 'विवाह का गाना याद आ गया।'
विज्ञापन

फिल्म मालिक
मालिक, एक आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन डायरेक्टर पुलकित ने किया है। राजकुमार राव फिल्म में लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। इसमें राजकुमार के अपोजिट मानुषी छिल्लर नजर आएंगी। इस एक्शन-थ्रिलर में राजुकमार एक गैंगस्टर की भूमिका निभाएंगे, जो उनकी पिछली भूमिकाओं से बिल्कुल अलग है। मालिक का निर्माण टिप्स फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स ने किया है। यह फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें: Spirit: जल्द ही फ्लोर पर आएगी तृप्ति डिमरी-प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट', संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने किया कंफर्म



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed