फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Taj Story Day 4 Box Office Report: Paresh Rawal Zakir Hussain Amruta Khanvilkar Movie Collection

मंडे टेस्ट में पास या फेल 'द ताज स्टोरी'? 'कांतारा 2' और 'थामा' के सामने चौथे दिन इतना जुटाया कलेक्शन

Mon, 03 Nov 2025 08:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 03 Nov 2025 08:54 PM IST
सार

The Taj Story Day 4 Box Office: थिएटर्स में इन दिनों एक्शन से लेकर हॉरर और रोमांटिक ड्रामा तक, हर जोनर की फिल्म लगी हैं। इस बीच 'द ताज स्टोरी' ने भी अपनी उस्थिति दर्ज कराई है। इस फिल्म ने वीकएंड पर अच्छा प्रदर्शन किया। पहले सोमवार की परीक्षा में कैसा कारोबार किया है? पढ़िए इस रिपोर्ट में

विज्ञापन
The Taj Story Day 4 Box Office Report: Paresh Rawal Zakir Hussain Amruta Khanvilkar Movie Collection
'द ताज स्टोरी' बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परेश रावल अभिनीत फिल्म 'द ताज स्टोरी' 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में लगी। अपनी रिलीज से पहले यह विवादों में भी रही। यहां तक कि फिल्म की रिलीज पर रोक लगवाने के लिए याचिका भी दायर की गई, जिस पर त्वरित सुनवाई से कोर्ट ने इनकार कर दिया था। इस बीच 31 अक्तूबर को फिल्म ने दस्तक दी। वीकएंड पर इसका प्रदर्शन अच्छा रहा। जानिए आज चौथे दिन का कारोबार

विज्ञापन

चौथे दिन इतना रहा कारोबार
फिल्म ने ओपनिंग डे पर एक करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 1.9 करोड़ रुपये रहा। वहीं, रविवार की छुट्टी में कारोबार में और बढ़त दर्ज हुई। कल तीसरे दिन 'द ताज स्टोरी' ने 2.38 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सैकनिल्क पर खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज पहले सोमवार को इस फिल्म ने 46 लाख रुपये कमाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है फिल्म की कमाई
फिल्म 'द ताज स्टोरी' का टोटल बॉक्स ऑफिस 5.74 करोड़ रुपये हो गया है। वीकएंड पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आमतौर पर फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट दर्ज होती है। मगर, 'द ताज स्टोरी' की कमाई चौथे ही दिन लाखों में सिमट गई है। बता दें कि यह एक कम बजट की फिल्म है। 'द ताज स्टोरी' एक ऐसे आदमी की कहानी है, जो ताजमहल के निर्माण को लेकर अदालत का रुख करता है। 

विज्ञापन

ये सितारे भी हैं फिल्म का हिस्सा
यह फिल्म ताजमहल के निर्माण के आसपास के विवादास्पद सवालों पर प्रकाश डालती है। ताजमहल में बंद 22 कमरों के रहस्य को उजागर करती है। साथ ही उस इतिहास पर सवाल उठाती है, जिस पर लोग लंबे समय से विश्वास करते आए हैं। इस फिल्म में परेश रावल के अलावा जाकिर हुसैन, नमित दास, ब्रजेंद्र काला, अमृता खानविलकर, शिशिर शर्मा, अखिलेंद्र मिश्रा और श्रीकांत वर्मा हैं। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन तुषार अमरीश गोयल ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed