ऑनलाइन इंटरनेशनल फिल्म फेस्ट के नतीजे घोषित, ये युवा फिल्मकार बने आने वाले दिनों के 'शोमैन'
बदलते माहौल में देश के युवा नए - नए प्रयोग कर दुनिया के सामने मजबूती से अपना दावा पेश कर रहा है। कोरोना संकट के बीच ऐसे ही एक ऑनलाइन 'कलाकारी फिल्म फेस्टिवल' का आयोजन किया गया। शॉर्ट फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस फेस्टिवल के विजेताओं की सूची जारी कर दी गई है।
कलाकारी फिल्म फेस्ट के आयोजक ऋषि निकम ने बताया कि इस ऑनलाइन इंटरनेशनल फिल्म फेस्ट में भारत से 300 से अधिक फिल्मों ने नामांकन करवाया। साथ ही यूके-यूएस सहित इटली, जर्मनी, ब्राजील, फ्रांस, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, इत्यादि देशों की 900 से अधिक फिल्मों ने नामांकन करवाया।
ऋषि ने कहा "हमारे देश में एक से बढ़कर एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं जिन्हें आगे बढ़ने के लिए एक प्लेटफॉर्म की जरूरत है। कोरोना ने हमारे जीवन में बहुत से बदलाव कर दिए हैं लेकिन वह कलाकार की रचनात्मक सोच को रोक नहीं सकता। इस फ़िल्म फेस्ट का मुख्य उद्देश्य भारत के कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है। "
फिल्म फेस्ट के विजेताओं में बेस्ट फिक्शन अवॉर्ड का पुरस्कार डेथ ऑफर्स लाइफ - लास्ट मूमेंट्स ऑफ विन्सेन्ट वैन गोघ के लिए साहिर अब्बास और मधु आर को मिला। बेस्ट थ्रिलर फिल्म का पुरस्कार बेबी इन द बेसमेंट को, बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड चेस बिटवीन लाइफ एंड ड्रीम्स के लिए प्रवीण शिंदे को, बेस्ट फोटोग्राफी का पुरस्कार आदित्य इटोरिया इंडिक एवं सान्वी विपुल पारिख, बेस्ट डायरेक्टर- एशेस को दिया गया।