फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Magic of shiri trailer out divyanka tripathi wants to become magician releasing 16 july 2023 on JioCinema

Divyanka Tripathi: जादू की दुनिया में जाने को हो जाइए तैयार, दिव्यांका की ‘द मैजिक ऑफ शिरी’ का ट्रेलर रिलीज

Thu, 06 Jul 2023 03:13 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 06 Jul 2023 03:13 PM IST
सार

दिव्यांका त्रिपाठी की फिल्म 'द मैजिक ऑफ श्री' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

विज्ञापन
The Magic of shiri trailer out divyanka tripathi wants to become magician releasing 16 july 2023 on JioCinema
द मैजिक ऑफ श्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी की दुनिया से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘द मैजिक ऑफ शिरी’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। मेकर्स ने अब फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए इस सीरीज के ट्रेलर को रिलीज कर दिया है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस सीरीज के टीजर में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जादूगरनी के किरदार में दिखेंगी।

विज्ञापन

टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में 'डॉ. इशिता भल्ला' का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी का लुक वेब सीरीज ‘द मैजिक ऑफ शिरी’ के ट्रेलर में एक दम साधारण है, लेकिन जादूगरनी के वेश में आते ही दिव्यांका काफी मिस्टीरियस लगने लगती हैं। ट्रेलर में दिव्यांका को एक मां और एक पत्नी के रूप में भी दिखाया गया है। ट्रेलर के कुछ शॉट्स में जादूगरनी के नॉर्मल लाइफ के सीन्स भी हैं, जिसमें वह अपने पति और बच्चों के साथ स्कूटर में ट्रैवल करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

The Magic of shiri trailer out divyanka tripathi wants to become magician releasing 16 july 2023 on JioCinema
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

द मैजिक ऑफ शिरी' को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर 13 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। जियो सिनेमा ने अपने आधिकारिक ट्विटर 'द मैजिक ऑफ शिरी' का ट्रेलर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मेहरबान, कदरदान, साहिबान, आ रही है शीरी दिखाने असल जिंदगी का जादू।'

विज्ञापन

वहीं, जावेद जाफरी भी इस सीरीज में हैं, जो दिव्यांका की तरह ही एक जादूगर हैं। ट्रेलर में जावेद जाफरी जादूगरनी दिव्यांका की सफलता का विरोध करते नजर आ रहे हैं। इससे साफ हो रहा है कि सीरीज में जावेद जाफरी नेगेटिव किरदार में हैं। इससे पहले, एक पुरस्कार समारोह में दिव्यांका त्रिपाठी ने 'द मैजिक ऑफ शिरी' के लिए अपना उत्साह साझा किया था। उन्होंने कहा, 'मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे पूरा यकीन है कि हर कोई इसे पसंद करेगा, और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर इसका आनंद ले सकते हैं।'

यह भी पढ़ें:  प्राइम पर जल्द होगी 'मेड इन हेवन सीजन 2' की दस्तक, इस बार सोशल टैबू को मिलेगी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed