फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   made in heaven season 2 first poster release web series will release on prime video sobhita dhulipala arjun

Made In Heaven Season 2: प्राइम पर जल्द होगी 'मेड इन हेवन सीजन 2' की दस्तक, इस बार सोशल टैबू को मिलेगी चुनौती

Thu, 06 Jul 2023 02:35 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 06 Jul 2023 02:35 PM IST
सार

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने मेड इन हेवन दूसरे सीजन की घोषणा करने के साथ ही फर्स्ट पोस्टर भी रिलीज किया है।

विज्ञापन
made in heaven season 2 first poster release web series will release on prime video sobhita dhulipala arjun
मेड इन हेवेन सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साल 2019 में रिलीज हुई वेब सीरीज मेड इन हेवन ने फैंस के दिलों पर खूब राज किया है। इस शो में जिम सरभ, शोभिता धुलिपाला, अर्जुन माथुर और कल्कि केकला नजर आए थे। यह सीजन न सिर्फ सुपरहिट रहा था बल्कि इसे एम्मी अवॉर्ड में नॉमिनेशन भी मिल चुका है। फैंस को इस शो के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार था जो कि बहुत जल्द दस्तक देने वाला है। मेड इन हेवन सीजन 2 में शोभिता धुलिपाला और अर्जुन माथुर नजर आने वाले हैं। सीजन 2 प्राइम वीडियो पर 
विज्ञापन


पहला पोस्टर रिलीज
ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने मेड इन हेवन दूसरे सीजन की घोषणा करने के साथ ही फर्स्ट पोस्टर भी रिलीज किया है। कहानी की बात करें तो यह शो दो वेडिंग प्लानर्स तारा और करण के इर्द-गिर्द घूमता है। तारा का रोल शोभिता और करण का रोल अर्जुन ने निभाया है। वेडिंग प्लानिंग के साथ-साथ कैसे इनकी निजी जिंदगी में उतार-चढ़ाव आता है, यह सीरीज उसी की कहानी है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Insidious The Red Door Review: लाल दरवाजे का रहस्य और जानी पहचानी प्रेतकथा, पैट्रिक के निर्देशन का इम्तिहान
विज्ञापन
विज्ञापन


दिखेगा मार्डन लव और कल्चर
मेकर्स ने सीजन 2 की घोषणा करते पोस्टर साझा किया है। इस शो को जोया अख्तर और रीमा कागती ने बनाया है। इसके अलावा रितेश सिधवानी, जोया अख्तर, रीमा कागती और फरहान अख्तर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। मेकर्स का दावा है कि नया सीजन कई सोशल टैबू को चुनौती देगा। इस बार कहानी में मॉर्डन लव और कल्चर के बीच के द्वंद्व की एक नई बानगी देखने को मिलेगी। हालांकि अभी तक इसकी रिलीज डेट की घोषणा तो नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed