The Kerala Story: यूके में द केरल स्टोरी के शोज कैंसिल होने पर आया योगिता बिहानी का रिएक्शन, कह दी यह बड़ी बात
योगिता ने इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने के बारे में भी बात की। इस बारे में उन्होंने बताया कि अभिनेत्री ने कभी नहीं सोचा था कि यह फिल्म इतना शानदार प्रदर्शन करेगी।
विस्तार
'द केरल स्टोरी' रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चा में है। सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी यह फिल्म कई राज्यों में टैक्स फ्री हो चुकी है। वहीं, इस फिल्म को लेकर बहुत से राजनीतिक दलों ने नाराजगी भी जाहिर की है। इन पार्टियों के नेताओं ने फिल्म को महज एक प्रोपेगेंडा करार दिया है। इस बीच फिल्म की एक्ट्रेस योगिता बिहानी ने यूके में फिल्म की स्क्रीनिंग के कथित तौर पर रद्द होने पर प्रतिक्रिया दी है।
अभिनेत्री ने एक समाचार पोर्टल को बताया कि ये मामले निर्देशक और निर्माताओं के देखने के लिए हैं, लेकिन वह वास्तव में उम्मीद करती है कि कोई भी जो इस फिल्म को राज्यों या अन्य देशों में देखना चाहता है, वह इसे देख सके। समाज के कई वर्ग की ओर से 'द केरल स्टोरी' को प्रोपेगेंडा फिल्म बताने पर योगिता का कहना है कि हर किसी की अपनी राय होती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह लोगों से अनुरोध करेंगी कि विरोध करने से पहले उन्हें फिल्म देखनी चाहिए। उनके अनुसार, यह फिल्म आईएसआईएस के खिलाफ बनाई गई है और यह हर महिला की सुरक्षा के बारे में है, चाहे वह वह हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई या किसी भी धर्म की हो। उन्होंने कहा कि ऐसा मुस्लिम लड़कियों के साथ भी हो रहा है।
Vivek Agnihotri: DMRC पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, पेट्रोलिंग के फैसले पर बोले- बेवकूफी है यह
इस बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई इस फिल्म को देखता है तो वह उनकी आभारी हैं, लेकिन अगर कोई इसे नहीं देखता है तो भी वह उनकी राय का सम्मान करती हैं। योगिता ने आगे फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने के बारे में भी बताया। इस बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह ऐसा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने बताया कि वह बहुत खुश हैं कि इतने सारे लोग अब फिल्म देख रहे हैं। उनके अनुसार, फिल्म की शुरुआत अच्छे नोट पर हुई थी, लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि दूसरा हफ्ते में भी फिल्म ऐसा कलेक्शन करेगी। योगिता ने इसे इंडस्ट्री के लिए भी माना है।
Aryan Khan Case: समीर वानखेड़े के खिलाफ केस दर्ज होने पर पत्नी क्रांति ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- सभी आरोप झूठे