फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Kerala Story 2 Day 2 Saturday Box Office Collection Starring Ulka Gupta To Aditi Bhatia

‘द केरल स्टोरी 2’ ने क्या उठाया वीकएंड का फायदा? दूसरे दिन कितना रहा कलेक्शन; जानें बाकी फिल्मों का हाल

Sat, 28 Feb 2026 09:24 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 28 Feb 2026 09:24 PM IST
सार

The Kerala Story 2 Day 2 Box Office Collection: ‘द केरल स्टोरी 2’ को आज सिनेमाघराें में दूसरा दिन है। तमाम विवादों से घिरी होने के बावजूद क्या यह बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल कर सकी है? जानिए, फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ का दूसरे दिन का कलेक्शन।

विज्ञापन
The Kerala Story 2 Day 2 Saturday Box Office Collection Starring Ulka Gupta To Aditi Bhatia
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। कोर्ट केस के बाद यह फिल्म थिएटर तक आई है। लेकिन विवादों में होने के बावजूद क्या इसके कलेक्शन में कोई बदलाव या फायदा नजर आया। साथ ही क्या इसने बाकी फिल्मों से बेहतर कलेक्शन दूसरे दिन किया है। पढ़िए, ‘द केरल स्टोरी 2’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट। 

विज्ञापन

The Kerala Story 2 Day 2 Saturday Box Office Collection Starring Ulka Gupta To Aditi Bhatia
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ - फोटो : एक्स (ट्वीटर)

‘द केरल स्टोरी 2’ ने दूसरे दिन कितना कमाया? 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने पहले दिन 75 लाख रुपये ही कमाए थे। लेकिन शनिवार को इस फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी दिखी है। फिल्म ने दूसरे दिन 2.90 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म का शुरुआत कलेक्शन है, रात भर में इसकी कमाई में इजाफा हो सकता है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 3.65 करोड़ रुपये हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

The Kerala Story 2 Day 2 Saturday Box Office Collection Starring Ulka Gupta To Aditi Bhatia
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

क्या पहले पार्ट से बेहतर है कमाई 
‘द केरल स्टोरी 2’ ने दूसरे दिन 2.90 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि इस फिल्म के पहले पार्ट यानी ‘द केरल स्टोरी(2023)’ ने दूसरे दिन 11 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह देखा जाए तो कमाई के मामले में ‘द केरल स्टोरी 2’ पहले पार्ट से पीछे रह गई है। 

विज्ञापन

The Kerala Story 2 Day 2 Saturday Box Office Collection Starring Ulka Gupta To Aditi Bhatia
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ - फोटो : वीडियो ग्रैब

सच्ची घटनाओं पर आधारित है कहानी
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स का दावा है कि इसकी कहानी असल घटनाओं पर आधारित है। कामाख्या नारायण सिंह निर्देशित फिल्म की कहानी में रिश्ते में धोखा और कथित धर्म परिवर्तन दिखाया गया है। इसमें तीन अलग-अलग राज्यों की कुछ युवा लड़कियों की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में लीड रोल में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया जैसे एक्ट्रेस नजर आई हैं। 

 

The Kerala Story 2 Day 2 Saturday Box Office Collection Starring Ulka Gupta To Aditi Bhatia
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘द केरल स्टोरी 2’ क्या ‘ओ रोमियो’ का मुकाबला कर सकी? 
इन दिनों थिएटर में तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ और शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ मौजूद है। इन फिल्मों से ‘द केरल स्टाेरी 2’ मुकाबला सिनेमाघरों में है। तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ ने रिलीज के नौवें दिन 44 लाख रुपये ही कमाए हैं। वहीं शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के 16वें दिन 1.1 करोड़ रुपये कमाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed