Anupam Kher: 7 कैटेगरी में नॉमिनेट होने के बाद 'द कश्मीर फाइल्स' को नहीं मिला अवॉर्ड, अनुपम खेर ने किया रिएक्ट
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में द कश्मीर फाइल्स को सात नॉमिनेशन्स मिले थे, लेकिन अवॉर्ड एक को भी नहीं मिला। इस मामले पर अभिनेता अनुपम खेर का गुस्सा फूटा है और उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है।
विस्तार
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े पुरस्कारों में से एक फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 का आयोजन गुरुवार को मुंबई में किया गया। गुरुवार की रात सितारों से सजी थी। इस सेरेमनी में आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी और राजकुमार राव व भूमि पेडनेकर की बधाई दो को बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड से नवाजा गया। इस दौरान द कश्मीर फाइल्स को सात कैटेगरी में नॉमिनेशन्स मिले थे, लेकिन फिल्म ने एक भी अवॉर्ड नहीं जीते। अब इसपर अनुपम खेर ने अपना रिएक्शन दिया।
अनुपम खेर ने जताई नाराजगी
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में द कश्मीर फाइल्स को सात नॉमिनेशन्स मिले थे, लेकिन अवॉर्ड एक को भी नहीं मिला। इस मामले पर अभिनेता अनुपम खेर का गुस्सा फूटा है और उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, इंतजार एक महंगा तोहफा है इसकी उम्मीद सस्ते लोगों से न रखें। इस पोस्ट के साथ उन्होंने द कश्मीर फाइल्स भी लिखा।
इसे भी पढ़ें- Babil-Irrfan Video: पिता इरफान की फिल्म के पोस्ट को देख भावुक हुए बाबिल, किस करते हुए वीडियो वायरल
विवेक अग्निहोत्री ने किया था ट्वीट
बता दें कि इससे पहले विवेक अग्निहोत्री ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स पर ट्वीट कर नाराजगी जताई थी। उन्होंने अवॉर्ड लेने से मना कर दिया था। निर्माता ने कहा था, 'फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल नहीं होने का मेरा फैसला बॉलीवुड के भ्रष्ट और अनैतिक सिस्टम के खिलाफ मेरी आवाज है। मैंने तय किया है कि मैं ऐसे अवॉर्ड्स को नहीं अपनाऊंगा। मैं खुद को ऐसे सिस्टम का हिस्सा नहीं मानता जो किसी फिल्म के डायरेक्टर-राइटर, एक्टर और क्रू मेंबर को स्टार्स का गुलाम मानती है।'
इन कैटेगरी में मिला नॉमिनेशन
द कश्मीर फाइल्स को द कश्मीर फाइल्स को बेस्ट फिल्म, बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट डायरेक्टर जैसी कैटेगरी में भी नॉमिनेट किया गया था। वहीं स्टाकास्ट मेंबर मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार को भी फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था।