The Kapil Sharma Show: करवाचौथ पर आई कप्पू की मुसीबत, पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच हुई जमकर बहस
कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपने 'द कपिल शर्मा शो' को लेकर चर्चा में हैं। उनका यह शो खूब पसंद किया जा रहा है। मगर, इस बार शो में कपिल शर्मा की गर्लफ्रेंड और पत्नी में जमकर झगड़ा हुआ है। इसके पीछे वजह है करवाचौथ। दरअसल, इस बार का एपिसोड करवाचौथ स्पेशल होने वाला है। शो में कपिल शर्मा की पत्नी और उनकी गर्लफ्रेंड दोनों ही कप्पू के लिए करवा चौथा का व्रत रखने के लिए भिड़ गईं। हालांकि, दोनों में से किसे करवाचौथ का व्रत रखने को मिलेगा, यह तो आगे पता चलेगा, लेकिन वाइफ और गर्लफ्रेंड के बीच का झगड़ा देखकर कपिल शर्मा को खूब मजा आ रहा है।
आएगा स्पेशल एपिसोड
बता दें कि करवाचौथ के मौके पर 'द कपिल शर्मा शो' का स्पेशल एपिसोड आने वाला है। इस एपिसोड में कपिल की पत्नी (सुमोना चक्रवर्ती) और गर्लफ्रेंड गजल (सृष्टि रोड़े) आपस में झगड़ती नजर आएंगी। आपको बता दें कि हाल ही में इस शो का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। इसे खुद कपिल शर्मा ने भी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इसमें यह दिखाया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'मजाक-मजाक में मामला सीरियस हो गया।'
Aamir Khan: विज्ञापन विवाद के बाद कैमरे से बचते नजर आए आमिर खान, मास्क से छिपाया चेहरा
बीच में फंसे कपिल शर्मा!
प्रोमो में दिखाया गया है कि कपिल की पत्नी और गर्लफ्रेंड ट्रेडिशनल अवतार में सज-धज कर हाथ में पूजा की थाली और छलनी लेकर स्टेज पर आती हैं। तभी गजल को देखकर कपिल की पत्नी उनसे पूछती हैं- 'तुमने किसके लिए करवा चौथ रखा है'? गलज कहती हैं- 'मैंने अपने कप्पू के लिए व्रत रखा है।' गजल की बात पर कपिल की पत्नी कहती हैं- 'कप्पू मेरा पति है।' लेकिन, गलज कहती हैं, 'कप्पू मेरा प्यार है'। गजल की बात के जवाब में कपिल की पत्नी कहती हैं, 'इतना भरोसा है अपने प्यार पर तो भरोसा करके देख लो। मैं अपने कप्पू का तुम्हें पू भी नहीं लेने दूंगी। इस पर गजल कहती हैं- 'मुझे तो पूरा कप्पू चाहिए।' एक तरफ पत्नी और गर्लफ्रेंड दोनों ही कप्पू के लिए व्रत रखने को बहस कर रही होती हैं, तभी कपिल शर्मा की एंट्री होती है। वह हंसते हुए कहते हैं, 'कोई मुझसे से तो पूछ लो।'
Mazaak mazaak me maamla serious ho gya 🙈 this weekend only on @SonyTV #thekapilsharmashow #tkss @Banijayasia @sumona24 @SrSrishty @apshaha @001Danish 🙏 pic.twitter.com/XjjABPm85Q
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) October 12, 2022
दिलचस्प होगा यह एपिसोड
प्रोमो में देखा जा सकता है कि कपिल तो पत्नी और गर्लफ्रेंड की लड़ाई को खूब एन्जॉय करते दिख रहे हैं। आखिर दो महिलाएं जब व्रत रखने के लिए आपस में झगड़ रही हों, तो कौन खुश नहीं होगा? आपको बता दें कि इस शो में सुमोना चक्रवर्ती कपिल की पत्नी के रूप में नजर आ रही हैं। वहीं एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े कपिल की गर्लफ्रेंड गलज का रोल प्ले कर रही हैं। शो में गजल और कपिल शर्मा की फ्लर्टिंग को फैंस काफी एन्जॉय करते हैं। प्रोमो देखकर कहा जा सकता है कि यह एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है।
Karwa chauth 2022: जब श्रीदेवी ने पायलट से कर दी थी यह डिमांड, इसके बाद किया था चांद का दीदार