पीके फिल्म को लेकर फैलाई गई एक बड़ी अफवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की पीके साल की सबसे बड़ी फिल्म होने के साथ ही सबसे विवादित फिल्म भी साबित हो रही है। फिल्म में धार्मिक कटाक्षों को लेकर कई तरह के मैसेज वाट्स अप और सोशल साइटों पर भेजी जा रही हैं, जिसमें फिल्म से जुड़ झूठी बातों के साथ कई तरह की अफवाहें भी फैलाई जा रही हैं।
इससे जहां एक तरफ लोगों के बीच फिल्म को लेकर जिज्ञासा और बढ़ी है, वहीं कई जगह इन अफवाहों के कारण लोगों में फिल्म से किनारा करने की खबरें भी आ रही हैं। वैसे फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और बॉक्स ऑफिस जानकार इसे लंबी रेस का घोड़ा मान रहे हैं।
जब पीके से जुड़ी अफवाह निकली झूठी
पीके से जुड़ा एक मामला कर्नाटक राज्य के पुट्टूर शहर का भी है। जहां एक थियेटर में आमिर खान की फिल्म पीके का शो चल रहा था कि अचानक लोगों के वॉट्सऐप पर एक मेसेज आना शुरू हो गया कि उस थियेटर में एक समुदाय विशेष की 20 वर्षीय युवती, दूसरे समुदाय विशेष के युवक के साथ बैठी फिल्म देख रही है। जैसे ही यह खबर फैली, दोनों समुदायों के लोग पुट्टुर थाने की पुलिस के साथ थियटर के बाहर जमा हो गए, लेकिन बाद में पता चला कि यह मात्र अफवाह थी।
जब पुलिस ने लड़की को बाहर बुलवाया तो पता चला कि वह तो अपने परिवार के साथ फिल्म देख रही थी। पूछे जाने पर लड़की ने बताया कि वह तो उस लड़के को जानती तक नहीं जो उसके पास वाली सीट पर बैठा फिल्म देख रहा था।
मैसेज के फर्जी होने का यकीन होते ही पुलिस ने लड़की और उसके पैरेंट्स को वापस थियटर में भेज दिया। हालांकि, किसी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए फिल्म खत्म होने पर पुलिस ने लड़की और पैरंट्स को दूसरे दरवाजे से बाहर निकाला। बाद में पता चला कि किसी ने लड़की के पास की सीट पर बैठे एक लड़के को देखकर वॉट्सऐप पर यह मेसेज सर्कुलेट कर दिया था, जिससे इलाके में तनाव फैल गया था।