फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Bhootni actress Palak Tiwari Impresses on the Ramp Fans Say Better Than Janhvi Kapoor

इस स्टारकिड की रैंप वॉक देखकर खुश हुए फैंस, बोले- जान्हवी से बेहतर है

Sat, 12 Apr 2025 11:32 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 12 Apr 2025 11:32 AM IST
सार

Palak Tiwari: हाल ही में एक फैशन शो में कई बड़े सितारे रैंप पर अपना जादू बिखरते नजर आए। वहीं, इस कार्यक्रम में पलक तिवारी ने भी शिरकत की। अपनी रैंप वॉक से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया।

विज्ञापन
The Bhootni actress Palak Tiwari Impresses on the Ramp Fans Say Better Than Janhvi Kapoor
पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड की उभरती अदाकारा और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इन दिनों हर तरफ छाई हुई हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'द भूतनी' 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे पहले पलक ने एक फैशन शो में रैंप पर अपनी अदाओं से तहलका मचा दिया। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसे देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। 

विज्ञापन

रैंप वाॅक के दौरान डांस करने पर ट्रोल हुई यह एक्ट्रेस, यूजर्स बोले- ओवरएक्टिंग की दुकान

विज्ञापन

The Bhootni actress Palak Tiwari Impresses on the Ramp Fans Say Better Than Janhvi Kapoor
पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम
व्हाइट लहंगे में पलक ने दिखाईं दिलकश अदाएं

पलक तिवारी ने इस इवेंट में सफेद लहंगे में रैंप पर कदम रखा और हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनका यह लहंगा बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश था। ऑफ-शॉल्डर ब्लाउज और भारी नेकपीस उनके लुक को रॉयल टच दे रहा था। पलक ने अपने बालों को हाई पोनीटेल स्टाइल में बांध रखा था।  रैंप पर उनके आत्मविश्वास से भरपूर वॉक, शानदार पोज और चेहरे की मुस्कान ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। 
Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया पर लगा सहयोग नहीं करने का आरोप, साइबर पुलिस कर सकती है कानूनी कार्रवाई

The Bhootni actress Palak Tiwari Impresses on the Ramp Fans Say Better Than Janhvi Kapoor
पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर हुई जान्हवी से तुलना

पलक का मेकअप उनके लुक को और खास बना रहा था। उन्होंने इस रैंप वॉक के लिए न्यूड मेकअप चुना, जो उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा था। उनके इस लुक को देखकर फैंस ने सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार कर दी।  पलक के रैंप वॉक की तस्वीरें और वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आए, फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की। कई फैंस ने उनकी तुलना जान्हवी कपूर से करते हुए कहा कि पलक का रैंप वॉक और स्टाइल जान्हवी से कहीं बेहतर था। एक फैन ने लिखा, “जान्हवी कपूर से बेहतर हैं।” इसके अलावा बहुत से यूजर्स ने हार्ट इमोजी के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


विज्ञापन

The Bhootni actress Palak Tiwari Impresses on the Ramp Fans Say Better Than Janhvi Kapoor
पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान की फिल्म में आ चुकी हैं नजर

पलक तिवारी ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में कदम रखा था। भले ही फिल्म को ज्यादा सफलता न मिली, लेकिन पलक के अभिनय और स्टाइल ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं, जिनमें उनको खूब पसंद किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed