फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mannara chopra got trolled for dancing during ramp walk users says actress is doing Overacting video viral

रैंप वाॅक के दौरान डांस करने पर ट्रोल हुई यह एक्ट्रेस, यूजर्स बोले- ओवरएक्टिंग की दुकान

Sat, 12 Apr 2025 11:29 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 12 Apr 2025 11:29 AM IST
सार

Mannara Chopra: अभिनेत्री मनारा चोपड़ा अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। हालांकि, इस बार अभिनेत्री अपने वीडियो के कारण ट्रोलिंग की शिकार हो गईं। 

विज्ञापन
mannara chopra got trolled for dancing during ramp walk users says actress is doing Overacting video viral
मनारा चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री मनारा चोपड़ा का एक रैंप वॉक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मनारा रैंप पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं, लेकिन उनका अंदाज कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आया। वीडियो में मनारा रैंप वॉक के दौरान अचानक डांस मूव्स करने लगीं, जिसे देखकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। कई यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा कि मनारा 'ओवरएक्टिंग' कर रही हैं और उनका यह स्टाइल रैंप वॉक के माहौल से मेल नहीं खाता।

विज्ञापन

 

डांस करने पर ट्रोल हुईं मनारा
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में मनारा चोपड़ा एक फैशन इवेंट में रैंप वॉक करती दिख रही हैं। इस दौरान मनारा साड़ी पहने नजर आईं, जिसके साथ उन्होंने पिंक हील्स पहनी थी। उनकी ड्रेस और स्टाइल ने शुरुआत में सभी का ध्यान खींचा, लेकिन जैसे ही उन्होंने वॉक के बीच में डांस मूव्स शुरू किए, यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया। कुछ यूजर्स ने इसे मनारा का 'अटेंशन सीकिंग' बिहेवियर करार दिया, एक अन्य ने लिखा, 'रैंप वॉक में डांस की क्या जरूरत थी, यह तो ओवरएक्टिंग है।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'ओवरएक्टिंग की दुकान'। एक यूजर ने कमेंट किया, 'मनारा को लगता है हर जगह ड्रामा करना जरूरी है।'

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)



Apoorva Mukhija: विवादों पर माफी मांगने के बाद अपूर्वा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- अंधेरे आसमान में…

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सर ट्रोल होती हैं मनारा
हालांकि, मनारा के फैंस उनका बचाव करते नजर आए। उनके फैंस ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि यह उनकी एनर्जी और स्टेज परफॉर्मेंस का हिस्सा है। एक फैन ने लिखा, 'मनारा को जैसा मन आए, वैसा करने की आजादी है। वो हमेशा अलग और बोल्ड रहती हैं।' हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब मनारा चोपड़ा सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की शिकार हुई हैं। इससे पहले भी उनकी तस्वीरें, वीडियोज और बिग बॉस 17 में उनकी जर्नी को लेकर कई बार यूजर्स ने उन्हें निशाने पर लिया था।
Gajra Kottary: 'बालिका वधू' और 'अस्तित्व' फेम गजरा कोट्टारी इस शो से कर रहीं टीवी में वापसी, मजेदार है कहानी

विज्ञापन

मनारा चोपड़ा का करियर और फिल्में
मनारा चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा से की थी और धीरे-धीरे बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई। उनकी पहली फिल्म 'जिद' (2014) थी, जिसमें उन्होंने करणवीर शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इस फिल्म में उनके बोल्ड सीन और परफॉर्मेंस ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। मनारा ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में हिस्सा लिया, जहां वह टॉप 3 में पहुंचीं। इस शो में उनकी दोस्ती और मुनव्वर फारूकी के साथ बॉन्डिंग ने भी खूब चर्चा बटोरी। वह 'डांस दीवाने 4' में गेस्ट अपीयरेंस के तौर पर भी नजर आईं, जहां उनके डांस मूव्स ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed