फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Bengal Files Teaser: Vivek Agnihotri Mithun Chakraborty Anupam Kher Pallavi Joshi Darshan Kumaar film

The Bengal Files Teaser: 'कश्मीर ने आहत किया, बंगाल डराएगा', 'द बंगाल फाइल्स' का टीजर रिलीज

Thu, 12 Jun 2025 02:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 12 Jun 2025 02:57 PM IST
विज्ञापन
The Bengal Files Teaser: Vivek Agnihotri Mithun Chakraborty Anupam Kher Pallavi Joshi Darshan Kumaar film
'द बंगाल फाइल्स' - फोटो : वीडियो ग्रैब

साल 2022 में विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में फिल्म आई 'द कश्मीर फाइल्स'। इसने खूब लोकप्रियता बटोरी और बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की। इस फिल्म के बाद निर्देशक अपनी आगामी फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' को लेकर चर्चा में है, जिसका टीजर आज गुरुवार को रिलीज हुआ है। टीजर देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। टीजर में यह कहा भी गया है कि कश्मीर ने आहत किया, बंगाल डराएगा।

विज्ञापन

दिल दहला देने वाला है टीजर
अभिनेता ने 'द कश्मीर फाइल्स' में घाटी से कश्मीरी हिंदुओं के पलायन के दर्द को परदे पर उतारा था। इस फिल्म में वे बंगाल की तस्वीर पेश कर रहे हैं। इस फिल्म में भी करीब-करीब स्टारकास्ट भी 'द कश्मीर फाइल्स' वाली है। टीजर में दिल दहला देने वाले दृश्य हैं। इस फिल्म में भारत के अतीत के काले अध्याय को दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म और कौन-कौन हैं सितारे?
शुरुआत में विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म का नाम 'द दिल्ली फाइल्स' रखा गया था, लेकिन बाद में इसे परिवर्तित कर दिया गया। इस फिल्म को अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे सितारे हैं। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Dharmendra: बॉबी ने शेयर की पिता धर्मेंद्र की अनदेखी तस्वीर, पहली पत्नी प्रकाश कौर संग मना रहे 71वीं सालगिरह

विज्ञापन

यूजर बोले- 'शुक्रिया'
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के टीजर पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने लायक है। दर्शकों को फिल्म से 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी ही उम्मीद है। एक यूजर ने लिखा, 'हमने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' थिएटर में देखी और इस फिल्म को भी देखेंगे'। एक यूजर ने लिखा, 'ईश्वर से प्रार्थना है कि इस फिल्म को द कश्मीर फाइल्स से भी ज्यादा प्यार और सपोर्ट मिले'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'विवेक अग्निहोत्री का दिल से शुक्रिया'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed