The Bads Of Bollywood Reactions: 'भाई पूरा बॉलीवुड ले आया', आर्यन की डेब्यू सीरीज का प्रीव्यू देख बोले नेटिजन
The Bads Of Bollywood Preview: हिंदी सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बतौर निर्देशक डेब्यू करने वाले हैं। वे सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं, जिसका आज प्रीव्यू रिलीज हुआ। जानते हैं नेटिजन्स ने कैसी प्रतिक्रिया दी है?
विस्तार
शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान की डेब्यू सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का फर्स्ट लुक कुछ दिन पहले ही सामने आया। आज बुधवार को मेकर्स ने इसका प्रीव्यू वीडियो रिलीज किया है। आर्यन ने इस सीरीज के निर्देशन की जिम्मेदारी संभाली है। प्रीव्यू सामने आने के बाद नेटिजन्स के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं।
नेटिजन बोले- 'भाई पूरा बॉलीवुड ले आया'
प्रीव्यू में सीरीज की स्टारकास्ट की झलक है। ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में राघव जुयाल और लक्ष्य लीड रोल में हैं। वे एक्शन का दम दिखाते नजर आए हैं। उनके अलावा रणवीर सिंह, सलमान खान और करण जौहर की भी झलक है। इतने सारे सितारों को देख एक नेटिजन ने लिखा, 'भाई ने पूरा बॉलीवुड ला दिया है'।
जेल वाले सीन पर कहा, 'यह पर्सनल है'
सीरीज में एक सीन है, जिसमें लक्ष्य जेल के अंदर हैं और पुलिस वाला कहता है, 'टेंशन नहीं लेने का। अंदर जाकर लोग और भी फेमस हो जाते हैं'। इस पर एक यूजर ने लिखा है, 'यह डायलॉग काफी पर्सनल है'। बता दें कि आर्यन खान कथित क्रूज ड्रग्स केस में जेल काट चुके हैं। हालांकि, बाद में शाहरुख खान के बेटे को इस केस में क्लीन चिट मिली।
आर्यन खान के निर्देशन में बन रही इस सीरीज में सलमान खान का कैमियो रोल है। प्रीव्यू में दबंग खान की झलक पर नेटिजन्स के सकारात्मक रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इस अंदाज में सलमान को पहले कभी नहीं देखा गया'। और क्या कह रहे हैं नेटिजन्स? जानिए
#SalmanKhan in #TheBadsofBollywood as never seen before ! 🔥 pic.twitter.com/Is4MKKT2wL
— Shweta SK (@Shweta7770) August 20, 2025
#SalmanKhan cameo in #TheBadsofBollywood #AryanKhan pic.twitter.com/QQUYV8QbYg
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) August 20, 2025
Kuch hero ke ghar paida hote hain toh kuch hero paida hote hain. #TheBadsOfBollywood pic.twitter.com/EETBg7QrZf
— 🚩 (@StormPost_) August 20, 2025
बता दें कि सीरीज को आर्यन खान ने लिखा है। इस शो के डायलॉग्स की नेटिजन्स तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि यह सीरीज 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
people become more famous after being locked up.. written and directed by ARYAN KHAN !!
— mango people (@andwetwistt) August 20, 2025
WHOS IDEA WAS THIS WOWW 😭💥 #TheBadsOfBollywood #AryanKhan #ShahRukhKhan pic.twitter.com/L6Sdi6WoIP
This dialogue from #TheBadsOfBollywood 🔥#ShahRukhKhan #SRK #TeamShahRukhKhan pic.twitter.com/od2Ihhd9Hb
— Team Shah Rukh Khan Fan Club (@teamsrkfc) August 20, 2025
We all need to file a petition for Aryan Khan to Direct #ShahRukhKhan𓀠 in Don-3 😭😭🔥🔥🔥
— Pan India Review (@PanIndiaReview) August 20, 2025
Bro knows how to COOK 🙌🏻🙌🏻🛐🛐#TheBadsOfBollywood
pic.twitter.com/gx0g6ifb2z