फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Archies star Suhana Khan cheer Abram Khan on Sports Day and Gauri Khan showered love by sharing pictures

Gauri Khan: 'स्पोर्ट्स डे' पर अबराम की चीयरलीडर बनी सुहाना खान, गौरी खान ने तस्वीरें साझा कर लुटाया प्यार

Fri, 19 Jan 2024 05:26 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Fri, 19 Jan 2024 05:26 PM IST
सार

गौरी खान ने सोशल मीडिया पर स्कूल के स्पोर्ट्स डे कार्यक्रम से सुहाना और अबराम की कुछ प्यारी तस्वीरें साझा की हैं।

विज्ञापन
The Archies star Suhana Khan cheer Abram Khan on Sports Day and Gauri Khan showered love by sharing pictures
सुहाना खान, अबराम खान - फोटो : social media

विस्तार

अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान को अक्सर अपने बच्चों के साथ समय बिताते देखा जाता हैं। दोनों स्टार्स काम के साथ-साथ अपने माता-पिता होने का फर्ज भी अच्छे से निभाते हैं। स्टार किड्स की सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और प्रशंसक उनकी रोजमर्रा की जिंदगी की झलकियां देखने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में, गौरी खान ने सोशल मीडिया पर स्कूल के स्पोर्ट्स डे कार्यक्रम से सुहाना और अबराम की कुछ प्यारी तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन


गौरी ने सुहाना और अबराम की तस्वीरें की साझा 
गौरी खान ने अपनेआधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अबराम खान के स्पोर्ट्स डे की दो तस्वीरें साझा की हैं। आज खेल दिवस के अवसर पर किंग खान के बेटे अबराम ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया, उनका समर्थन करने सुहाना खान भी स्कूल पहुंचीं। तस्वीरों में सुहाना अपने छोटे भाई अबराम का समर्थन करती दिख रही हैं। गौरी खान के द्वारा साझा की गई पहली तस्वीर में सुहाना गर्व से अबराम की तस्वीरें क्लिक करती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan)

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Fighter: ऋतिक-दीपिका की फिल्म का ट्रेलर देख बौखलाया ये पाकिस्तानी कलाकार! सिद्धार्थ आनंद ने दिया मुंहतोड़ जवाब

अबराम के साथ पोज देती दिखीं सुहाना 
सुहाना इस दौरान ब्लैक ऑउटफिट पहने और मैरून रंग का हैंडबैग लिए नजर आईं। इसके आलावा अभिनेत्री ने काला धूप का चश्मा लगा रखा था। वे अपने फोन से अबराम की तस्वीरें क्लिक करते हुए बेहद खुश नजर आईं। वहीं, दूसरी तस्वीर में सुहाना, अबराम के साथ पोज देती नजर आ रही हैं, जो स्कूल यूनिफॉर्म पहने हुए हैं। 

गौरी ने सुहाना को बताया चीयरलीडर
तस्वीर में अबराम अपने चेहरे पर पीला रंग लगाए बेहद क्यूट लग रहे हैं। गौरी खान की इस पोस्ट पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कमेंट बॉक्स में सोशल मीडिया यूजर्स सुहाना को अबराम का चीयरलीडर कह रहे हैं। वहीं, गौरी खान इन प्यारी तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, 'स्पोर्ट्स डे पर लिटल वन... दौड़ रहा है... कूद रहा है... फेंक रहा है और जीत रहा है... अपने चीयरलीडर के साथ।'

यह भी पढ़ें: Actress: निर्माताओं से पंगा लेने पर शो से बाहर हुईं ये अभिनेत्रियां, फीस नहीं मिलने पर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed