ऑस्कर ने शेयर किया दीपिका पादुकोण की इस फिल्म का खास सीन, यूजर ने किए मजेदार कमेंट
Yeh Jawaani Hai Deewani: 'द एकेडमी' ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बॉलीवुड फिल्म का एक खास सीन शेयर किया है। वीडियो में फिल्म के एक संवाद को हाइलाइट किया गया है। इस पर यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विस्तार
संस्था ने जो क्लिप शेयर की है, उसमें देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक सनसेट पॉइंट पर बैठे हैं। रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण से कहते हैं 'और अगर हमें बाद में पता चला कि वो लाइट और डांस शो बहुत अच्छा था तो?' इस पर दीपिका कहती हैं 'वो तो होगा ही धांसू। पर अगर हम चले गए तो ये सॉलिड सनसेट मिस हो जाएगा। जितना भी कोशिश कर लो बनी, जिंदगी में कुछ ना कुछ तो छूटेगा ही। तो जहां हैं वहीं का मजा लेते हैं।'
वीडियो शेयर करते हुए एकेडमी ने लिखा 'नैना की तरफ से आपको याद दिला दें कि जहां हैं, उसका मजा लें। फिल्म 'ये जवानी है दीवानी'। इसके निर्देशक अयान मुखर्जी हैं। लेखक हुसैन दलाल और अयान मुखर्जी हैं। इसमें रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर, कल्कि कोचलिन, कुणाल रॉय कपूर और फारूक शेख हैं।'
वीडियो क्लिप पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'हम सबकी तरह द एकेडमी भी दीपिका से प्यार करती है।'
दूसरे यूजर ने लिखा 'यह फिल्म हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी।'
तीसरे यूजर ने लिखा 'हम सिर्फ नैना को पसंद करते हैं, उसका ही नाम लेने के लिए धन्यवाद। अदिति के साथ वह इस फिल्म की असली जान है।
- बता दें कि फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' 31 मई 2013 को रिलीज हुई थी।
- इसका बजट 45 करोड़ रुपये था।
- बॉक्स ऑफिस पर इसने 326 करोड़ रुपये कमाए थे।
- दोबारा रिलीज होने पर इसने 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
- फिल्म की कहानी दोस्ती, प्यार, सपनों और जिंदगी के सफर पर आधारित है।