फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Thank You For Coming fame Shehnaaz kaur Gill feeling cornered at parties says people dont know your value

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने खुद को लेकर किया यह खुलासा, बोलीं- 'इनको तेरी वैल्यू ही नहीं पता'

Fri, 06 Oct 2023 10:36 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 06 Oct 2023 10:36 AM IST
सार

शहनाज गिल ने कहा, 'मुझे लगता है कि शायद मुझे इनके लेवल पर आना पड़ेगा जल्दी इनके बीच में बैठने के लिए। ठीक है यार, तू देख ये बुलाएंगे तुझे इधर आओ, यहां बैठो। मुझे बहुत बार बड़ा कॉर्नर फील होता है।'

विज्ञापन
Thank You For Coming fame Shehnaaz kaur Gill feeling cornered at parties says people dont know your value
शहनाज कौर गिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस 13 में नजर आने वालीं शहनाज कौर गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इस शो के बाद शहनाज ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सलमान खान स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। अब उनकी दूसरी फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' रिलीज के लिए तैयार है। धीरे-धीरे वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं और बॉलीवुड में अपने लिए जगह बना रही हैं। फिल्म की रिलीज से पहले शहनाज ने एक बातचीत में खुद को लेकर एक खुलासा किया है। 
विज्ञापन

प्रभास या कार्तिक, कृति सेनन ने डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन


खुद को लेकर शहनाज ने किया यह खुलासा
फिल्म के बाकि कलाकारों भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह और शिबानी बेदी के साथ दिए एक इंटरव्यू में शहनाज कौर गिल ने बताया कि वह पार्टी में कैसा महसूस करती हैं। शहनाज ने कहा, मैं कभी बाहर पार्टीज में जाती हूं, तो मुझे बड़ा अकेला महसूस होता है। मुझे लगता है कि शायद मुझे इनके लेवल पर आना पड़ेगा जल्दी इनके बीच में बैठने के लिए। ठीक है यार, तू देख ये बुलाएंगे तुझे इधर आओ, यहां बैठो। मुझे बहुत बार बड़ा कॉर्नर फील होता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

Karan Patel: सेट पर तोड़फोड़, नशे में शूटिंग करते थे करण पटेल, बोले- मेरी वजह से बंद हुआ था सीरियल 'कस्तूरी'

इनको तेरी वैल्यू ही नहीं पता- शहनाज
शहनाज ने कहा, आमंत्रित करने वाले को अच्छा मेजबान होना चाहिए अन्यथा क्या फायदा। अभिनेत्री ने कहा, 'मैं तैयार हुई, इस जगह पर आई और इसका कोई मूल्य नहीं है? इसलिए, मुझे लगता था कि मुझे उनके स्तर पर आना होगा।' शहनाज ने आगे कहा, 'तेरा लेवल कम नहीं है। इनको तेरी वैल्यू ही नहीं पता।' 
Sanjay Mishra: क्यों सबकुछ छोड़कर पहाड़ों पर चले गए थे संजय मिश्रा? रोहित शेट्टी ने इस फिल्म से कराया था कमबैक

करण बुलानी ने किया फिल्म का निर्देशन
फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' को करण बुलानी ने निर्देशित किया है। फिल्म में शहनाज कौर गिल, भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह और शिबानी बेदी के अलावा कुशा कपिला, अनिल कपूर और करण कुंद्रा भी अहम किरदार में नजर आएंगें। यह फिल्म आज 6 अक्टूबर, 2023 को रिलीज होने वाली है।  
Navya Naveli Nanda : 'हम एक परिवार की तरह चले...', पेरिस फैशन वीक में अपने रैंप वॉक डेब्यू पर बोलीं नव्या
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed