फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Thalapathy Vijay next film Leo Directed by Lokesh Kanagaraj First song to be unveiled on this date

Thalapathy Vijay: 'लियो' से विजय का नया लुक जारी, मुंह में सिगरेट दबा हवा में पिस्तौल लहराते आए नजर

Fri, 16 Jun 2023 09:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 16 Jun 2023 09:04 PM IST
सार

इस फिल्म का पहला गाना दलपति विजय के जन्मदिन के मौके पर 22 जून 2023 को रिलीज होने जा रहा है। 

विज्ञापन
Thalapathy Vijay next film Leo Directed by Lokesh Kanagaraj First song to be unveiled on this date
'लियो' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिल सुपरस्टार दलपति विजय अपनी आगामी फिल्म 'लियो' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबर्दस्त क्रेज बना हुआ है। 'लियो' से आज मेकर्स ने तमिल सुपरस्टार का नया लुक जारी किया है, जो काफी दिलचस्प है। इसके साथ ही मेकर्स ने 'लियो' के पहले गाने के रिलीज होने की जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन


दर्शकों को मिली खुशखबरी
फिल्म 'वारिसु' के बाद फैंस को दलपति विजय की अगली फिल्म 'लियो' का बेसब्री से इंतजार है। यह एक्शन फिल्म है और जब से इसका एलान हुआ है तब से दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। अब जो जानकारी सामने आई है, वह इस उत्साह में और इजाफा करने वाली है। मेकर्स ने आज इस फिल्म के पहले गाने के रिलीज होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

Sunny Leone: बिग बॉस के मंच पर वापसी करने जा रहीं सनी लियोनी, निभाएंगी यह भूमिका
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी नंबर करते आएंगे नजर?
इस फिल्म का पहला गाना दलपति विजय के जन्मदिन के मौके पर 22 जून 2023 को रिलीज होने जा रहा है। गाने के एनाउंसमेंट पोस्टर में विजय दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। मुंह में सिगरेट दबाकर वह हवा में पिस्टल लहराते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में पार्टी थीम नजर आ रही है। इस पोस्टर को देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म में एक्टर का पार्टी नंबर देखने को मिल सकता है।


टीजर भी होगा रिलीज
बता दें कि इससे पहले यह एलान किया गया था कि फिल्म 'लियो' का टीजर उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज होगा। विजय की इस फिल्म में तृषा लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं, संजय दत्त फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय दत्त फिल्म में दलपति वजिय के पिता की भूमिका में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में विजय 40 के दशक के गैंगस्टर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म इसी साल 19 अक्तूबर को सिनेमाघरों में आएगी। तमिल के अलावा फिल्म तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज होगी।
Filmy Wrap: शादी के लिए तैयार कंगना और जी करदा में इंटीमेट सीन के लिए ट्रोल हुईं तमन्ना, पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed