Shahid Kapoor: 'फर्जी' की रिलीज को एक साल पूरे, शाहिद कपूर ने वीडियो साझा कर खास अंदाज में मनाया जश्न
इस सीरीज को रिलीज हुए एक साल हो गए हैं। फर्जी के एक साल पूरे होने के जश्न को शाहिद ने खास अंदाज में मनाया है।
विस्तार
शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की वजह से चर्चा में हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हो रही है। शाहिद का नाम उन अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने ओटीटी पर शानदार आगाज किया है। साल 2023 में रिलीज हुई उनकी वेब सीरीज फर्जी ने खूब धमाल मचाया था। इस ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर ने अपनी कहानी और शानदार परफॉर्मेंसेज से लोगों के दिल जीत लिए थे।
आज इस सीरीज को रिलीज हुए एक साल हो गए हैं। फर्जी के एक साल पूरे होने के जश्न को शाहिद ने खास अंदाज में मनाया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर राज एंड डीके के निर्देशन की जमकर प्रशंसा की है। साथ ही, उन्होंने इस शो को कला का शानदार नमूना बताया है। शाहिद के साथ इस सीरीज में विजय सेतुपति, के के मेनन, राशि खन्ना और भुवन अरोड़ा ने भी शानदार अदाकारी दिखाई थी। इसकी कहानी एक निराश कलाकार के इर्द-गिर्द केंद्रित है, जो नकली पैसे की दुनिया में उतरता है। आठ-एपिसोड की इस सीरीज को पिछले साल प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था।
View this post on Instagram
शाहिद की पोस्ट पर उनके फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ज्यादातर प्रशंसक कमेंट बॉक्स में इसके दूसरे सीजन को लेकर अपनी प्रत्याशा व्यक्त कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, “इस मास्टरपीस के सीजन 2 का इंतजार है,” जबकि एक अन्य ने शाहिद से सवाल किया, “फर्जी का दूसरा सीजन कब आएगा सर, मैं बहुत उत्साहित हूं।” वहीं, बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर फायर इमोजी शेयर कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की ठीक ठाक शुरुआत रही है। पहले दिन धीमी शुरुआत के बाद, दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला। दो दिन में फिल्म ने 16 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। माना जा रहा है कि रविवार के दिन फिल्म की कमाई में एक बार फिर से उछाल आ सकता है।
Samantha Ruth Prabhu: अभिनय से ब्रेक के बाद काम पर लौटीं सामंथा, स्वास्थ्य पॉडकास्ट रिलीज करने का किया एलान