फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood actor aditya roy kapoor will begin the shoot of his upcoming film metro in dino next week

Aditya Roy Kapoor: आदित्य राॅय कपूर का इंतजार हुआ खत्म, ‘मेट्रो इन दिनों’ की शूटिंग करेंगे अगले हफ्ते शुरू

Sun, 11 Feb 2024 01:48 PM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गरिमा शर्मा Updated Sun, 11 Feb 2024 01:48 PM IST
सार

काफी दिनों से आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' का इंतजार किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अनुराग बसु की इस फिल्म की शूटिंग अगले हफ्ते शुरू होने वाली है। फिल्म की शूटिंग मुंबई और दिल्ली में की जाने की बात भी सामने आई है।

विज्ञापन
bollywood actor aditya roy kapoor will begin the shoot of his upcoming film metro in dino next week
aditya roy kapoor - फोटो : aditya instagram

विस्तार


विज्ञापन
अनुराग बसु की डायरेक्टोरियल फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। जब से यह फिल्म बनने की बात सामने आई, तभी से इसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा और कयास लगाए जाने लगे कि कब फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। फिल्म मेें आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इनके विपरीत सारा अली खान नजर आएंगी। अब खबर है कि पिछले साल ‘गुमराह’ और ‘द नाइट मैनेजर’ में नजर आ चुके आदित्य इस फिल्म की शूटिंग अगले हफ्ते शुरू करने वाले हैं। 
 
मुंबई और दिल्ली में शूटिंग

मीडिया रिपोट्र्स की मानें, तो अनुराग बसु की इस फिल्म की शूटिंग अगले हफ्ते शुरू होने वाली है। फिल्म की शूटिंग मुंबई और दिल्ली में की जाने की बात भी सामने आई है। इन दिनों फिल्ममेकर्स फिल्म का बाकी शेड्यूल फाइनल करने में बिजी हैं, जिसकी औपचारिक जानकारी भी जल्द मिलने की उम्मीद है। आदित्य के अलावा ‘मेट्रो इन दिनों’ में सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोकंणा सेन शर्मा, अली फजल, फातिमा सना शेख भी अहम किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें निर्माताओं ने इन दिनों के कपल्स की दिल छू लेने वाली कहानी दिखाई है।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: निकिता ने अदाओं से फैंस को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के लिए प्रीतम दे रहे संगीत
जहां अनुराग बसु इस फिल्म के निर्देशक हैं, वहीं इसका म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। प्रीतम पहले भी अनुराग बसु के साथ 'बर्फी', 'जग्गा जासूस' और लूडो जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहीं, आदित्य राॅय कपूर अनुराग बसु के साथ दोबारा काम करते नजर आएंगे। पिछली बार इन दोनों ने फिल्म 'लूडो' के लिए साथ में काम किया था। इसके अलावा आदित्य की क्राइम थ्रिलर सीरीज 'द नाइट मैनेजर' को काफी अच्छा रिस्पाॅन्स मिला था। यह एक ब्रिटिश टीवी सीरीज का रीमेक था।
 

यह भी पढ़ें: Bade Miyan Chote Miyan: हाड़ कंपा देने वाली सर्दी, मंगल ग्रह जैसी लोकेशन, और अली की गूंजी आवाज, ‘एक्शन’!


टाली गई रिलीज डेट
वहीं, फिल्म की रिलीज होने की तारीख की बात करें, तो पहले यह फिल्म 29 मार्च को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। पिछले महीने ही निर्माताओं की तरफ से रिलीज डेट को शिफ्ट करने की बात कही गई। यह घोषणा की गई कि अब फिल्म मार्च में नहीं, बल्कि इसी साल सितंबर के महीने में सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई जाएगी। इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed