{"_id":"592e364e4f1c1bfb6ebda8b1","slug":"telugu-veteran-filmmaker-dasari-narayana-rao-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"साउथ के फिल्म मेकर दसारी नारायण का निधन, प्रभास और रजनीकांत ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साउथ के फिल्म मेकर दसारी नारायण का निधन, प्रभास और रजनीकांत ने दी श्रद्धांजलि
Updated Wed, 31 May 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
दसारी नारायण राव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ के फेमस फिल्म डायरेक्टर और पूर्व केंद्रीय मंत्री दसारी नारायण राव का बुधवार को निधन हो गया। 75 साल के दसारी लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। दसारी ने तेलुगु, तमिल ओर हिंदी भाषा में करीब 125 फिल्में निर्देशित की थीं। दसारी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
विज्ञापन
दसारी का निधन हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में हुआ। दसारी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस बीच वो कई बार अस्पताल में भर्ती हुए। इसी साल उनके फेफड़े और गुर्दे का ऑपरेशन हुआ था। दसारी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मंत्रिपरिषद के सदस्य रह चुके थे।
विज्ञापन
दसारी का नाम कोयला घोटाले के आरोपपत्र में भी था। दसारी की बेहद सफल फिल्मों में ‘प्रेमाभिषेकम’, ‘मेघा संदेशम’, ‘ओसी रामुलम्मा’ और ‘टाटा मनवाडू’ शामिल हैं। दसारी तमिलनाडु की सीएम जे जयललिता के जीवन पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
दसारी के निधन के बाद साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन ने ट्वीट कर दुख जताया। रजनीकांत ने अपने ट्वीट में लिखा- 'श्री दसारी नारायण राव में मेरे बहुत ही प्यारे और करीबी शुभचिंतक और दोस्त थे। वह भारत के महान फिल्म डायरेक्टर में से एक थे। उनकी जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को क्षति पहुंची है। उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।'
वहीं प्रभास ने भी सोशल मीडिया पर लिखा, 'दसारी नारायण राव के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। हिंदी और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में उनका बहुत बड़ा योगदान था। आप हमें याद आओगे सर।'
#RIP #DasariNarayanaRao ji pic.twitter.com/RHwRcgfLsl
— Rajinikanth (@superstarrajini) May 30, 2017
My sympathy and condolences to the family of Daasari NaryaNa rao.His loss is truly a big loss for Telugu cinema. Late K.B. sir admired him
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) May 30, 2017