अवसान: तेलुगु स्टार उत्तेज की पत्नी का कैंसर के कारण निधन, चिरंजीवी को देखकर टूट गए अभिनेता
- अभिनेता उत्तेज की पत्नी पद्मावती का सोमवार को कैंसर के कारण निधन
- सदमे में हैं अभिनेता
- चिरंजीवी को देखकर फूट फूट कर रोने लगे उत्तेज
विस्तार
दक्षिण फिल्मों के अभिनेता उत्तेज की पत्नी पद्मावती का सोमवार को कैंसर के कारण निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी भागते दौड़ते अस्पताल पहुंचे। चिरंजीवी को वहां देखकर उत्तेज रोने लगे। बता दें कि प्रकाश राज भी अस्पताल पहुंचे थे। तेलुगु स्टार उत्तेज की पत्नी लंबे समय से बीमार थीं और 13 सितंबर की सुबह अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। अचानक हुई इस घटना से उनके पूरे परिवार को झटका लगा है। दक्षिण सिनेमा के बहुत से सितारे, निर्देशक और निर्माता उत्तेज के पास उन्हें ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। अभिनेता को गहरा सदमा लगा है और उनसे ये दर्द बर्दाश्त नहीं हो रहा है। बता देंं कि पद्मावती उत्तेज के मायुखा टॉकीज फिल्म्स स्कूल की पूरी देखभाल करती थीं। उन्होंने अपने जीवन काल में बहुत से सामाजिक काम भी किए थे।
Actor Uttej wife passed away due to cancer.
— chiranjeevi tharvathe yevarayina | Aacharya 🔥🔥 (@Deepu0124) September 13, 2021
Boss @KChiruTweets visited hospital and offered his condolences.
Uttej broke down into tears when Boss came.
Om Shanthi 🙏🙏 pic.twitter.com/NnFGOjpU2z