फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Telugu Singer Madhu Priya Filed A Harassment Complaint Over Blank Calls And Filthy Comments

शर्मनाक: गायिका मधु प्रिया को आ रहे लगातार ब्लैंक कॉल्स, उत्पीड़न का केस कराया दर्ज

Mon, 24 May 2021 02:41 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 24 May 2021 02:41 PM IST
सार

  • तेलुगू सिंगर मधु प्रिया को कुछ दिनों से ब्लैंक कॉल्स और गंदे मैसेज आ रहे हैं।
  • सिंगर ने हैदराबाद पुलिस में हैरेसमेंट का मामला दर्ज कराया है।
  • पुलिस की एक पूरी टीम इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Telugu Singer Madhu Priya Filed A Harassment Complaint Over Blank Calls And Filthy Comments
तेलुगू सिंगर मधु प्रिया - फोटो : Instagram

विस्तार

तेलुगू सिंगर मधु प्रिया इन दिनों बड़ी परेशानी का सामना कर रही है और उन्होंने इसकी शिकायत भी दर्ज कराई है। मधु प्रिया ने बताया है कि बीते कुछ दिनों से उनके फोन पर लगातार ब्लैंक कॉल्स आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी लोग गंदे और भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं।

विज्ञापन


मधु प्रिया ने हैदराबाद पुलिस में हैरेसमेंट की शिकायत दर्ज कराई है और हैदराबाद साइबर पुलिस को कुछ नंबर्स भी दिए हैं। मधु ने कहा, 'पुलिस में शिकायत करने के बाद भी कॉल आने बंद नहीं हुए तब ईमेल के जरिए शिकायत करूंगी।'
विज्ञापन

 

पुलिस ने आईपीसी की धारा 509 और 354b के तहत मामला दर्ज किया है। सिंगर के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस की एक पूरी टीम इस मामले की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मधु के पूरे मामले की जांच 'साइबर क्राइम पुलिस' की 'शी' टीम करेगी।

बता दें कि मधु प्रिया अपने लोक गीत 'अदपिलनम्मा नेनु अदपिलनानी' से मशहूर हुईं। वह तेलुगू रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' सीजन एक की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। सिंगर ने टॉलीवुड में फिल्म 'दग्गरगा दूरंगा' से अपना सिंगिंग डेब्यू किया था। उन्होंने 'फिदा' के लिए 'वचिंदे' गाना भी गाया है। आखिरी बार मधु ने महेश बाबू और रश्मिका मंदाना स्टारर 'सरिलरु नीकेवरु' के लिए गाना गाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed